इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर समिट का पहला राज्य संस्करण मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित
इंदौर, 24 जून 2019: भोपाल में 21 जून, 2019 को मैरियट होटल के प्रांगण में इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर समिट (आईआईएस) के राज्य संस्करण का आयोजन किया गया। आयोजन का विषय था – एक्जीक्यूटेबल इंटेलिजेंस, जो उन सभी चीजों के बारे में है, जिन्हें हमारे देश की विविधतापूर्ण संस्कृति और जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए निष्पादित किया जा सकता है।
भोपाल में इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर समिट के राज्य संस्करण में अन्य हितधारकों के अलावा शिक्षाविदों और सरकार के सदस्यों ने भाग लिया, जिन्होंने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए, एसोसिएशन ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्री (इंडिया) के महानिदेशक, रजनीश दासगुप्ता ने कहा, ’मध्यप्रदेश तीव्र गति से प्रगति कर रहा है और यह बुनियादी ढांचे केविकास के बिना पूरी नहीं हो सकती। हालांकि, विकास भी नये और टिकाऊ विचारों तथा नवाचारों पर निर्भर करता है, जो तभी संभव है, जब विशेषज्ञ व सभी हितधारक एक साथ बैठकर बुनियादी ढांचे के बारे में विचार-विमर्श करें। यह सम्मेलन, उन्हें विचार साझा करने का मंच प्रदान करने और निष्पादन को प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है।’
वक्ताओं ने एक ऐसी सामुदायिक प्रणाली के निर्माण के बारे में भी बात की जिसमें आवागमन, आवास, रोजगार के अवसर, शिक्षा एवं जन-कल्याण जैसे मुद्दों को नागरिकों की जरूरत के हिसाब से एकीकृत रूप से डिजाइन किया जा सके।






