जम्मू, 12 जून, 2019ः महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज (महिंद्रा फाइनेंस) जम्मू में 2-व्हीलर से 20-व्हीलर महा लोन मेला आयोजित कर रहा है। यह दो दिवसीय आयोजन 15 और 16 जून, 2019 को सुबह 10.00 बजे से रात 09.00 बजे तक अकाफ पार्किंग, पहलवान स्वीट शाॅप के निकट, गोल मार्केट, गांधी नगर, जम्मू-180010 में होगा।
एमऐंडएम, मारुति, टोयोटा, हुंडई, टाटा मोटर्स, रिनाॅल्ट, निसान, महिंद्रा एवं स्वराज ट्रैक्टर्स, महिंद्रा जेनसेट, महिंद्रा ट्रक्स, होंडा 2 व्हीलर्स सहित अग्रणी ओईएम इस मेले में हिस्सा लेंगे और अपने डीलरशिप्स के जरिए अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। वाहनों में 2-पहिया गाड़ियों से लेकर, यूटिलिटी वाहन, ट्रैक्टर्स, काॅमर्शियल वाहन से लेकर काॅमर्शियल उपकरण तक शामिल होंगे। ऐसे कोई भी ग्राहक जो 2-व्हीलर से लेकर 20-व्हीलर तक किसी भी तरह का वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, वो उसी जगह महिंद्रा फाइनेंस के आकर्षण फाइनेंस सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।






