- अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत में इंश्योरेंस की पैठ बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया डिजिटल रूप से सक्षम हेल्थ इंश्योरेंस सॉल्यूशंस
- महिंद्रा इंश्योरेंस ब्रोकर्स का लक्ष्य पूरे भारत में आइसेक्ट के 20,000 केंद्रों के माध्यम से 10 लाख से अधिक ग्राहकों तक पहुंचना है
भोपाल: महिंद्रा इंश्योरेंस ब्रोकर्स लिमिटेड (एमआईबीएल) ने देश भर के आइसेक्ट ग्राहकों के लिए एक कस्टमाइज्ड ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस प्रॉडक्ट लॉन्च करने के लिए आइसेक्ट के साथ साझेदारी की है। अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत में इंश्योरेंस की पैठ बनाने के लिए किया गया यह रणनीतिक गठबंधन, एमआईबीएल के सतत प्रयास में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अद्वितीय, सामाजिक रूप से प्रगतिशील यह हेल्थ इंश्योरेंस सॉल्यूशंस विशेष रूप से 29 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के आइसेक्ट के 20,000 केंद्रों के ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो किफायती प्रीमियम पर बेहतर कवरेज प्रदान करेगा। काफी हद तक ये केंद्र अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों को सेवा प्रदान करते हैं और कौशल विकास, शिक्षा, प्रशिक्षण, वित्तीय समावेशन, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड और अन्य विभिन्न ऑनलाइन सर्विसेज से संबंधित सेवाओं की सुविधा प्रदान करते हैं। ग्राहक अब इन केंद्रों पर एमआईबीएल के माध्यम से कस्टमाइज्ड हेल्थ इंश्योरेंस सॉल्यूशंस का विकल्प चुन सकते हैं।
प्रमुख इंश्योरेंस ब्रोकिंग कंपनी, एमआईबीएल, मुख्य रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी भारत, एसएमई और कॉरपोरेट्स को सेवाएं प्रदान करती है, और 15 वर्षों से सेवाओं की कमी से जूझ रहे भारत के पिछड़े बाजारों में इंश्योरेंस सेवाओं की पैठ बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। भारत भर में 450 से अधिक स्थानों पर सक्रिय अपने विस्तृत नेटवर्क, और अपने इन-हाउस ग्राहक संपर्क केंद्र की सुविधा के साथ कंपनी ने अपनी स्थापना के बाद से भारत के 3,00,000 गांवों में 1 करोड़ से अधिक इंश्योरेंस मामलों की सेवाएं दी है।
आइसेक्ट ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया यह समाधान हेल्थ इंश्योरेंस और हॉस्पिटल कैश दोनों प्रदान करेगा। ग्राहक या तो एक साथ या व्यक्तिगत रूप से इन सुविधाओं का विकल्प चुन सकते हैं। हेल्थ इंश्योरेंस भारत में 5,000 से अधिक सूचीबद्ध अस्पतालों में उपलब्ध उपचार और चिकित्सा व्यय के साथ दुर्घटनाओं और बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती होने को कवर करेगा।
बता दें कि अस्पताल में भर्ती होने के पहले दिन से, हास्पिटल कैश किसी भी कटौती और प्रतीक्षा अवधि के बिना, अस्पताल में होने वाले खर्च के अलावा, इंश्योरेंस किये गये व्यक्ति के भोजन, यात्रा आदि जैसे खर्चों को कवर करने के लिए प्रति दिन एक निश्चित राशि प्रदान करेगा। ग्राहक नामांकन प्रक्रिया सरल है, जिसके लिए न्यूनतम दस्तावेज की आवश्यकता होती है। पारदर्शी, परेशानी मुक्त दावा निपटान सुविधा प्रदान करते हुए, दावा निपटान प्रक्रिया को एमआईबीएल द्वारा सुगम बनाया जाएगा।






