Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    ‘बब्‍बर’ का इलेक्‍ट्रॉनिक राइट इंडिया ई-कॉमर्स लिमिटेड ने खरीदा

    By July 21, 2018 बिजनेस No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 602

    पटना, 21 जुलाई, 2018: जाने माने फिल्‍म निर्माता और प्रस्‍तुतकर्ता अनिल काबरा की कंपनी इंडिया ई-कॉमर्स लिमिटेड ने सुपर स्‍टार अरविंद अकेला कल्‍लू और तनुश्री स्‍टारर चंदन उपाध्‍याय की भोजपुरी फिल्‍म ‘बब्‍बर’ का ऑल वर्ल्‍ड इलेक्‍ट्रॉनिक राइट खरीद लिया है। इस बारे में अनिल काबरा ने बताया कि फिल्‍में उनका जुनून हैं। इसलिए वे अच्‍छी फिल्‍मों का निर्माण भी करते हैं और प्रजेंट भी करते हैं। साथ ही नये निर्माताओं की मदद भी करते हैं।

    उन्‍होंने कहा कि ‘बब्‍बर’ काफी अच्‍छी फिल्‍म है, और उसका कंसेप्‍ट मुझे पसंद आया। इसलिए मैंने इस फिल्‍म के सभी इलेक्‍ट्रॉनिक राइट खरीदें हैं। मुझे उम्‍मीद है कि इस फिल्‍म को भी दर्शकों का बेहतर रिस्‍पांस मिलेगा। मुझे फिल्‍म निर्माण से लेकर डिस्‍ट्रीब्‍यूशन के काम में मजा आता है और मैं वैसी ही फिल्‍में करता हूं,

    जो सिनेमा के उचित मानदंडों पर खड़ा उतरता हो। काबरा आगे कहते हैं कि अब उनकी कंपनी इंडिया ई-कॉमर्स लिमिटेड फीचर फिल्‍मों के अलावा वेब सिरीज और शॉर्ट फिल्‍मों के लिए भी तैयार है। वैसे अभी आठ दस शॉर्ट फिल्‍में और वेब सिरीज बन कर तैयार हैं, जिसका प्रदर्शन जल्‍द ही होना है।

    बता दें कि निर्माता-निर्देशक अनिल काबरा अब तक हिंदी, राजस्‍थानी, मराठी समेत अन्‍य कई भाषाओं की फिल्‍में प्रोड्यूस कर चुके हैं और कई फिल्‍मों का डिस्‍ट्रीब्‍यूशन अपनी कंपनी इंडिया ई-कॉमर्स लिमिटेड के तहत कर चुके हैं। जबकि कई फिल्‍मों को इन्‍होंने प्रजेंट भी किया है।

    वैसे तो अनिल काबरा राजस्‍थान से आते हैं, मगर उन्‍हें भोजपुरी फिल्‍मों से भी काफी लगाव है, इसलिए पिछले दिनों उन्‍होंने इंडिया वर्सेस पाकिस्‍तान, मैं सेहरा बांध के आउंगा, सरकार राज जैसी सफल फिल्‍में प्रोड्यूस की हैं। इसके अलावा वे जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्‍टारर फिल्‍म निरहुआ चलल लंदन को प्रजेंट भी कर रहे हैं और अब चंदन उपाध्‍याय की फिल्‍म ‘बब्‍बर’ का भी ऑल वर्ल्‍ड इलेक्‍ट्रॉनिक राइट खरीदा है।

    Keep Reading

    Integral Startups Foundation receives ‘Entrepreneur Game Changer Award 2026’

    इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन को मिला ‘एंटरप्रेन्योर गेम चेंजर अवॉर्ड 2026’

    Stunning victory for an Indian short film at the Stuttgart Film Festival.

    स्टटगार्ट फिल्म महोत्सव में भारतीय लघु फिल्म की शानदार जीत

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    हवा में बिखरी माधुरिमा की मासूम मुस्कान, यश की ‘टॉक्सिक’ का रोमांटिक ‘मदहोश’ छाया सोशल मीडिया पर

    Krishna Gautam’s classy glamour in a blue blazer; the magic of power dressing takes over the red carpet.

    ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम का क्लासी ग्लैमर, रेड कार्पेट पर छाया पावर ड्रेसिंग का जादू

    TPS Music Ushers in a New Wave of Romance; A String of Tiwari Sarkar's Songs Set for Release

    TPS Music पर रोमांस गीतों की होगी लगातार बारिश

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Integral Startups Foundation receives ‘Entrepreneur Game Changer Award 2026’

    इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन को मिला ‘एंटरप्रेन्योर गेम चेंजर अवॉर्ड 2026’

    July 31, 2026
    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    July 31, 2026
    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    July 31, 2026

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    July 31, 2026
    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    July 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading