भारत में आज माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस गो लॉन्च हुआ, कम्पनी का दावा है कि यह
नई दिल्ली, 20 दिसंबर, 2018: माइक्रोसॉफ्ट की अभी तक की सबसे छोटी और सबसे किफायती डिवाइस है, उनका कहना है कि सर्फेस गो, भारत में अब एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर 38,599 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। केवल 522 ग्राम वजनी, 10-इंच की यह डिवाइस उन व्यक्तियों को जो एक विविधतापूर्ण प्रदर्शन फैक्टर की तलाश में हैं, को लैपटॉप परफॉरमेंस और टैबलेट पोर्टेबिलिटी प्रदान करता है। ज्यादातर बैग्स में आसानी से फिट होने वाला सर्फेस गो हमारे रोजमर्रा के कार्यों के लिए आदर्श है।

बता दें कि इंटेल® पेंटियम® गोल्ड प्रोसेसर 4415Y द्वारा संचालित, उपयोगकर्ता इससे किसी भी एप्लिकेशन जैसे वन नोट या नेटफ्लिक्स के स्ट्रीम वीडियोज को बहुत आसानी से लॉन्च करने की उम्मीद कर सकते हैं। इसका प्रोसेसर, जिसको प्रदर्शन, बैटरी लाइफ[1] और कम चौड़ाई सुनिश्चित करने के लिए चुना गया है, चीजों को करने के लिए पोर्टेबल पावर प्रदान करता है। फिलहाल सर्फस गो 9 घंटे तक की बैटरी लाइफ भी प्रदान करता है, जो उपयोगकर्ताओं को एक ही बार चार्ज करके उनके काम की मेज से आराम कुर्सी तक लाने की सुविधा देता है।
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया की कन्ट्री जनरल मैनेजर-कंज्यूमर एण्ड डिवाइसेज, प्रियदर्शी मोहपात्रा, ने कहा, “हम वैश्विक और भारत स्तर पर, उपभोक्ता और उद्यम दोनों में सर्फेस समुदाय में तेजी से वृद्धि से प्रोत्साहित हैं। ‘एक चीज जिसकी शुरूआत ‘एक टैबलेट जो आपके लैपटॉप की जगह ले सकता है’ के रूप में हुई थी, आज एक बहुआयामी उत्पाद परिवार का रूप ले चुका है, जिसमें से प्रत्येक ग्राहकों के एक अनूठे समूह की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है।
पढ़ें इससे सम्बंधित खबर:
https://m.dailyhunt.in/news/india/hindi/shagun+news-epaper-shagun/maikrosopht+sarphes+go+pri+ordar+bharat+me+aaj+shanivar+se-newsid-103999350







