मुज़्ज़फरनगर, 29 अक्टूबर, 2018: भारत के विशाल परिधानों की कंपनी रिलायन्स ट्रेंड्स ने अपना दूसरा ट्रेंड्स स्टोर नयी मंडी, वकील रोड, मुज़्ज़फरनगर में खोला, जिसका उद्धघाटन मिस एनसीआर 2017 की विजेयता श्वेता चौहान ने दीप प्रज्वालित करके किया।
2007 में ट्रेंड्स द्वारा पहला स्टोर एम्बिएंस मॉल, गुडगाँव में खोला गया और अब तक ट्रेंड्स द्वारा देश के 220 विभिन्न शहरो में 480 स्टोर खोले गए है। रिलायन्स ट्रेन्ड्स भारत में सर्वाधिक पसंद और खरीदारी किया जाने वाला स्टोर में से एक है, जो की प्रतिदिन ढाई लाख से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है।

ये ट्रेंड्स का नयी मंडी, वकील रोड के पास खोला गया दूसरा स्टोर है। बता दें कि इससे पहले ट्रेंड्स का एक स्टोर एसजे ग्रैंड प्लाजा में भी खोला जा चुका है।
उद्धघाटन के अवसर पर मिस एनसीआर 2017 श्वेता चौहान ने कहा मै बहुत उत्साहित हूँ की मुझे देश के इतने बड़े परिधानों के ब्रांड ट्रेन्ड्स ने अपने मुज़्ज़फरनगर के दूसरे स्टोर के उद्धघाटन समारोह का हिस्सा बनाया इसके लिए मैं ट्रेंड्स को धन्यवाद देना चाहूंगी। ट्रेंड्स के दूसरे स्टोर का अनुभव बहुत अच्छा है और इनका कलेक्शन बहुत ही सुन्दर और फैशनेबुल है।
उन्होंने कहा कि यहाँ सभी के लिए कुछ न कुछ मुनासिफ दामों में उपलब्ध है जिससे मैं बहुत ही प्रभावित हूँ। ट्रेंड्स में शॉपिंग करने का अनुभव बहुत ही लाजवाब रहा। देश के सबसे बड़े फैशन रिटेलर से हम यही उम्मीद कर सकते है। ट्रेंड्स के ग्राहकों के साथ मुलाक़ात करके मुझे बहुत खुशी मिली।







