नई दिल्ली, 14 जुलाई 2018: मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने अलीबाबा ग्रुप के प्रमुख जैक मां को पीछे छोड़ दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 41वीं वार्षिक आम सभा के बाद कंपनी के शेयरों में लगातार तेजी जारी है। शुक्रवार को भी कंपनी के शेयरों ने बढ़त के साथ कारोबार किया। जिससे रिलायंस सौ अरब डॉलर के मार्केट कैप वाली कंपनियों के क्लब में शामिल हो गई।
सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ही नहीं बल्कि इसके चेयरमैन मुकेश अंबानी के लिए भी यह बहुत फायदेमंद साबित हो रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को ग्लोबल ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स ने मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 44.3 अरब डॉलर करीब (3 .02) करोड रुपए आंकी हैं। जबकि गुरुवार को जैक मा की कुल संपत्ति 44 अरब (तकरीबन 3.0 1 करोड़ रुपए) आंकी गई है मुकेश अंबानी ने अलीबाबा ग्रुप के प्रमुख जैक मा को पीछे छोड़ दिया है, और वह एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।







