नई दिल्ली, 18 दिसंबर, 2018 : भारत की ऑल-ऑर्गेनिक ब्रांड फर्म ऑर्गेनिक हार्वेस्ट ने अपने एक्सटेंसिव स्किनकेयर, हेयर केयर और बॉडी केयर रेंज के बाद आर्गेनिक पर्सनल केयर इंडस्ट्री में एक नया प्रोडक्ट ’यूकेलिप्टस एसेंशियल ऑइल’ लांच किया है।
कम्पनी का दावा है कि यूकेलिप्टस एसेंशियल ऑयल ठंड के मौसम के लिए सबसे अधिक आवश्यक तेलों में से एक है जो गले में खराश, खांसी, मौसमी एलर्जी और सिरदर्द से लड़ने में मदद करता है। यह तेल इम्युनिटी को इम्प्रूव करने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने की क्षमता के साथ एक एंटीबैक्टीरियल के रूप में काम करता है। यूकेलिप्टस एसेंशियल ऑयल खांसी, एलर्जी को कम करने या अपने घर को शुद्ध करने के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय है।
यूकेलिप्टस एसेंशियल ऑयल:
दावा है कि यह चमत्कारी तेल चुने हुए नीलगिरी पेड़ प्रजातियों की पत्तियों से बना है और ठंडे तापमान में इम्यूनपावर को बढ़ावा देने के लिए एक मुख्य स्रोत के रूप में कार्य करता है। कम्पनी का कहना है कि चुने हुए यूकेलिप्टस प्रजातियों की पत्तियों को भाप का इस्तेमाल करके शुद्ध नीलगिरी तेल निकाला जाता है। तेल को पुरानी फेफड़े संबंधी बीमारी (सीओपीडी), अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, साइनसिसिटिस, नार्मल सर्दी, खांसी या फ्लू जैसी बिमारियों के खिलाफ एक प्रभावी उपाए माना जाता है। कम्पनी ने इसका मूल्य 300 / – रखा है।







