- रेसिंग श्रेणी का एप्रिलिया ब्रांड मैट येलो और मैट रेड के दो अलग-अलग रंगों में 125 स्टॉर्म पेश करता है
- 65,000 रुपये के आकर्षक मूल्य पर नया प्रीमियम स्कूटर
एप्रिलिया स्टॉर्म भारत भर में वेस्पा और एप्रिलिया शोरूम में उपलब्ध रहेगा
पुणे, 04 जून 2019: एप्रिलिया की सफल टेक्नोलॉजी तथा ट्रैक से लेकर सड़क तक मजबूती प्रदान करने वाली विशेषता के साथ पियाजियो इंडिया ने भारत में एस्पिरेशनल और स्टाइलिश एप्रिलिया स्टॉर्म को लॉन्च किया, जो पियाजियो इंडिया की सोच के अनुसार, जहां यह राइडर्स के लिए बनी है, वहीं रेसर्स के लिए भी उपयुक्ती है।
अपने नाम के अनुरूप और उच्च शक्ति वाले 125 सीसी थ्री वॉल्व इंजन से सुसज्जिंत स्टॉर्म एप्रिलिया के युवा, प्रयोगधर्मी और बोल्ड प्रशंसकों को उत्कृष्ट पॉवर, परफॉरमेंस और प्रीमियम राइडिंग अनुभव प्रदान करता है। एप्रिलिया परिवार का यह सबसे नया सदस्य दो अलग-अलग रंगों-मैट येलो और मैट रेड – में उपलब्ध है, जिसमें बोल्ड ग्राफिक्स है, और जो रेसिंग ब्रांड की समृद्ध इतालवी विरासत, चैंपियन डीएनए और डिजाइन के सौंदर्यशास्त्र को सफलतापूर्वक साकार करता है।
एप्रिलिया स्टॉर्म में विशिष्ट, दमदार और बोल्ड ग्राफिक्स है जो कल्पनाशील, फैशनेबल और सामाजिक रूप से जागरूक जेनेरेशन जेड के लिए तैयार किया गया है और ब्रांड एप्रिलिया के डिजाइन को बखूबी दर्शाता है। इस ऑटोमेटिक स्कूटर में व्यौपक इलाकों के लिए उपयुक्त् 12-इंच के टायर लगे हैं, जो इसे मजबूत चरित्र देता है। खास स्पोर्टी हैंडलबार, शील्ड में शामिल लाइट यूनिट और फ्रंट व्हील पर खास ‘बीक’ का होना इस शक्तिशाली स्कूटर के सामने के छोर की विशेषता है। इसका सीबीएस सिस्टनम, फ्रंट और रियर व्हील्स के बीच आनुपातिक ब्रेक वितरण प्रदान करता है जिससे वाहन की स्थिरता बढ़ जाती है। एप्रिलिया स्टॉर्म 65,000 रुपये (एक्स-शोरूम पुणे) की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है।
श्री आशीष यख्मी, टू व्हीरलर्स बिजनेस हेड, ने कहा कि हमारा मानना है कि एप्रिलिया स्टॉर्म समझदार भारतीय युवाओं की कल्पना को आकर्षित करेगा, नई जमीन बनायेगा और बड़े ग्राहक वर्ग तक पहुंचने में हमारी मदद करेगा।







