पहली बार उठाये गये हरकदम के लिए एक प्लेटिनम इवारा मौजूद
मुंबई 5 मई, 2019: विवाह एक नई शुरुआत है, और विशेष रूप से दुल्हन के लिए तो बिल्कुल ही नई शुरुआत है, क्योंकि वह अपने जीवन के नए चरण में प्रवेश करने के लिए स्वयं को एक नए माहौल में ढालती है, नए रिश्तों को मजबूती प्रदान करते हुए एक नई यात्रा का आरंभ करती है और कई भूमिकाओं को निभाती है।
एक दुल्हन के लिए, एक तरफ जहां मिली जुली भावनाओं के कई खुशनुमा पल होते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अजनबी माहौल से जुड़ी शंकाएं होती हैं। ये सभी पल उसके नए जीवन की पहली खूबसूरत यादें बन जाते हैं विवाह के बाद घर में पहली सुबह या पहली बार उसे गर्लफ्रेंड के बजाय किसी की पत्नी के रूप में पेश किया जाने का क्षण, या वह क्षण भी जब वह पहली बार अपनी सास को माँ कहकर बुलाती है। और इन सारे पहली बार सामने बाने वाले ‘फस्ट’ की खूबी यह है कि वह दुल्हन उन्हें आते हुए नहीं देख पाती है। ये अविस्मरणीय फस्ट उसके नए परिवार के साथ, और अधिकांश रूप से स्वयं अपने साथ बने उसके रिश्ते को एक नई दिशा का संकेत देते हैं।
#MyFirstEvara पीजीआई इंडिया का नया डिजिटल अभियान है जो नई दुल्हन के जीवन में इन दुर्लभ फस्ट यानी पहली बार उठाये गये कदमों का जश्न मनाता है। इस अभियान के लिए प्लेटिनम इवारा के सभी बेस्ट सेलिंग ज्वेलरी को क्यूरेट किया गया है, जिसमें डिजाइनर नेकलेस, झुमके और कंगन शामिल हैं, जो इन गर्मजोशी से भरे फस्ट की झलक पेश करते हैं।
सौम्यता से परिष्कृत और आधुनिक ग्लैमर के वैश्विक रुझानों से प्रेरित – प्रत्येक ज्वेलरी की डिजाइन ज्यामितीय आकृतियों, नाजुक मेशेज, वर्तमान ट्रेंड वाले लटकनों, कई परतों वाले फ्लोरल्स के कई स्ट्रिंग्स और फैशन फॉरवर्ड डिजाइन के तत्वों का परस्पर मेल है। प्लेटिनम इवारा के अद्वितीय और क्लासिक डिजाइन में परंपरा के साथ ही आधुनिकता का संतुलन है, जो एक स्त्री की फ्यूजन ड्रेसिंग की भावना को स्पर्श करती है और आज की आधुनिक स्त्री की सच्ची साथी है।







