Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    राधिका आप्टे और राणा दग्गुबाती बने कोका-कोला के नये ब्राण्ड एम्बेसेडर

    By May 17, 2019 बिजनेस 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 588

    करेंगे कोका-कोला के ‘मेड डिफरेन्टली फॉर स्मार्ट थिंकर्स’ का कैम्पन

    नई दिल्ली, 17 मई 2019: कोका-कोला के प्रीमियम वाटर ब्राण्ड स्मार्टवाटर ने ‘मेड डिफरेन्टली फॉर स्मार्ट थिंकर्स’ थीम के साथ अपने नये कैम्पन के लिये राणा दग्गुबाती और राधिका आप्टे को अपना ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाया है। यह समकालीन और नये युग के कलाकार अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस और मौलिक चिंतन के लिये जाने जाते हैं, जोकि नवोन्मेष और आगे की सोच रखने के स्मार्टवाटर के गुणों से बिल्‍कुल मिलते-जुलते हैं।

     इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए अनूप मनोहर, डायरेक्टर-इमर्जिंग कैटेगरीज, कोका-कोला इंडिया ने कहा, ‘‘स्मार्टवाटर अपने करारे स्वाद के लिये प्रसिद्ध है, जो इसे स्मार्ट थिंकर्स की अनूठी और स्टाइलिश पसंद बनाता है। राना दग्गुबाती और राधिका आप्टे अपने काम में अग्रणी हैं, उनके व्यक्तित्व स्टाइलिश और अनूठे हैं, और यह स्मार्टवाटर के ब्राण्ड के मूल्यों के बिल्‍कुल अनुरूप हैं। उन्हें अपना ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाकर हम रोमांचित हैं और हमें विश्वास है कि वे हमारे उपभोक्ताओं को ऐसी पसंद के लिये प्रेरित करेंगे, जो उनकी बुद्धिमत्ता और परिकल्पना की अभिव्यक्ति हो।’’

    अभिनेत्री राधिका आप्टे ने कहा, ‘‘स्मार्टवाटर के ब्राण्ड एम्बेसेडर के तौर पर इस नई यात्रा की शुरूआत से मैं रोमांचित हूँ। स्मार्टवाटर का विशुद्ध स्वाद और बेहतरीन पैकेजिंग मुझे अपने व्यस्त शेड्यूल में संतुलन और ताजगी देते हैं। मुझे ऐसे किरदार निभाना पसंद है, जो मुझे चुनौती देते हैं और रोमांचित करते हैं और स्मार्टवाटर भी लगातार खोजपरक चीजों की तलाश के अनूठे दृष्टिकोण को अपनाता है।’’

    इस अवसर पर अभिनेता, निर्माता और उद्यमी राणा दग्गुबाती ने कहा, ‘‘गैजेट्स से लेकर घरों तक दुनिया स्मार्ट हो रही है और अब हमने पानी को भी स्मार्ट बना दिया है। मैं हमेशा खोजपरक उत्पादों के अनुभव की तलाश में रहता हूँ और स्मार्टवाटर भी वही है- स्मार्ट वैपर डिस्टिलैशन प्रोसेस से बना एक खोजपरक पेय। मैं स्मार्टवाटर के साथ इस यात्रा में साथी बनकर उत्‍साहित हूँ।’’

    दोनों कलाकार ब्राण्ड के लिये कई कंज्यूमर एक्टिवेशंस, डिजिटल और सोशल मीडिया एंगेजमेन्ट्स से भी जुड़ेंगे। इस कैम्पेन के प्रसार के लिये दोनों कलाकार अपने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करेंगे। इसके अलावा स्मार्टवाटर इस वर्ष ‘द प्लेटफॉर्म’ सीजन 2 के लिये लैक्मे फैशन वीक के साथ अपने जुड़ाव को जारी रखेगा, यह प्रोग्राम उन युवा और खोजपरक डिजाइनर्स की पहचान और प्रशिक्षण के लिये है, जो फैशन की सीमाओं से परे जाकर नये ‘नियम’ बनाना चाहते हैं।

    #कोका-कोला #मेड डिफरेन्टली फॉर स्मार्ट थिंकर्स

    Keep Reading

    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    Allu Arjun to Sport His Most Distinctive Avatar Yet in AA23

    AA23 में अल्लू अर्जुन का सबसे अलग और रहस्यमयी अवतार

    Godrej Enterprises: From airport security to auto tooling, new momentum for 'Make in India'

    गोदरेज एंटरप्राइजेज: हवाई अड्डे की सुरक्षा से लेकर ऑटो टूलिंग तक, मेक इन इंडिया को नई रफ्तार

    Ravana Emerges as the Biggest Highlight of Ramayana

    रावण की दहाड़ ने हिला दिया दर्शकों को, ट्रेलर लांच

    New Faces Win Hearts, Soulful Music Casts Its Magic

    फिल्म रिव्यू : ‘दिल दीवाना हो गया’ : नए चेहरों ने जीता दिल, मधुर संगीत ने रच दिया जादू

    The explosive trailer of ‘Toxic’ will be released on August 8.

    8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर

    1 Comment

    1. how many strains of marijuana are there on November 19, 2021 8:04 am

      Evil enters like a needle and spreads like an oak tree.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading