- हेल्थ और वेलनेस सेगमेंट में भारत का पहला को-ब्रान्डेड क्रेडिट कार्ड
- परिवार की सभी हेल्थकेयर जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया कार्ड
मुंबई, 26 सितंबर 2018: देश की दूसरी सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड और भारत के एक अग्रणी एकीकृत हेल्थकेयर सर्विसेज प्रोवाइडर अपोलो हॉस्प्टिल्स ग्रुप ने अपोलो एसबीआई कार्ड लॉन्च करने के लिए अपनी साझेदारी की घोषणा की है। हेल्थकेयर सेगमेंट में यह अपनी तरह का पहला को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है। परिवार की हेल्थकेयर संबंधी सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया अपोलो एसबीआई कार्ड, एक अग्रणी उत्पाद है जो हेल्थ और वेलनेस स्पेस में उपभोक्ताओं को बेजोड़ मूल्य प्रस्ताव प्रदान करता है।
किफायती हेल्थकेयर सेवाओं एवं उत्पादों की बढ़ती मांग के साथ भारतीय हेल्थकेयर एवं वेलनेस बाजार तेजी से बढ़ रहा है। विभिन्न आयु समूहों में बढ़ती स्वास्थ्य चेतना के साथ-साथ, नये बाजारों में हेल्थकेयर का विस्तार, स्वास्थ्यसेवा के लिए बढ़ती मांग का कारण हैं ।
अपोलो एसबीआई कार्ड अपनी तरह का पहला कार्ड है, जो वेलनेस को लेकर सजग उपभोक्ताओं के लिए सभी हेल्थकेयर खर्चों पर विशेष लाभ और असाधारण मूल्य प्रदान करता है। इस साझेदारी के माध्यम से कार्डधारक, अपोलो हॉस्पिटल्स, अपोलो क्लिनिक्स, अपोलो फार्मेसी, अपोलो डाइग्नोस्टिक्स, अपोलो क्रेडल, अपोलो शुगर, अपोलो व्हाइट डेंटल, अपोलो स्पेक्ट्रा, अपोलो लाइफ स्टूडियो, अपोलो टेलीहेल्थ सर्विसेज (एटीएचएस) और अपोलो होमकेयर सहित व्यापक अपोलो हेल्थकेयर इकोसिस्टम से सेवाओं तक पहुंचने में सक्षम होंगे। अपोलो एसबीआई कार्ड परिवार के हर सदस्य की स्वास्थ्य संबंधी सभी जरूरतों को व्यापक रूप से कवर करेगा।
अपोलो एसबीआई कार्डधारकों को कॉम्प्लिमेंट्री वनअपोलो मेंबरशिप मिलती है, जिसके जरिए वे हेल्थ चेक अप्स, डाइग्नोस्टिक्स सेवाओं, फार्मेसी उत्पादों, फिजियोथेरेपी आदि पर विशेष छूट और 10% तक की बचत का आनंद उठा सकते हैं। इस मेंबरशिप के जरिए कार्डधारक परामर्श, डेंटल स्क्रीनिंग, होम सैंपल कलेक्शन, अपोलो क्रेडल में डायबिटिक एजूकेटर और समर्पित रिलेशनशिप मैनेजर के साथ काउंसलिंग आदि जैसी कॉम्प्लीमेंटरी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। कार्डधारक वनअपोलो मेंबरशिप के माध्यम से 40,000 रुपये तक की बचत और लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।







