Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    एसबीआई कार्ड और एतिहाद गेस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए लॉन्‍च किया प्रीमियम वीजा क्रेडिट कार्ड

    By January 25, 2019 बिजनेस No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 507
    • एसबीआई कार्ड की पहली अंतर्राष्ट्रीय को-ब्रांड साझेदारी जो प्रति 100 रुपये पर 6 एतिहाद गेस्ट माइल्स और प्रथम कार्ड स्वाइप पर एतिहाद गेस्ट टियर स्टैटस

    नई दिल्ली, 25 जनवरी 2019: भारत की सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनी में से एक, एसबीआई कार्ड और एतिहाद एयरवेज के लॉयल्टी प्रोग्राम, एतिहाद गेस्ट द्वारा सदस्यों और भारतीय पर्यटकों के लिए एक अनूठे यात्रा विशिष्ट वीजा क्रेडिट कार्ड लॉन्‍च किया गया। यह कार्ड दो वैरिएंट –एतिहाद गेस्ट एसबीआई कार्ड और एतिहाद गेस्ट एसबीआई प्रीमियर कार्ड के रूप में उपलब्ध होगा।

    बता दें कि इस कार्ड को देश में बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की पृष्ठभूमि में आरम्भ किया गया है। साथ ही यह भी गौर किया गया है कि भारतीय सैलानी भारत में, और पूरे विश्व स्तर पर भी प्रीमियम ब्रांड्स एंड प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग के साथ अनूठे अनुभव की चाहत रखते हैं। भारत में एविएशन पैसेंजर ट्रैफिक में पिछले पांच वर्षों में सालाना 12.7% बढ़ोतरी हुयी है। इधर आईएटीए की भविष्यवाणी है कि वित्त वर्ष 25 तक भारत तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट बन जाएगा। भारतीय उपभोक्ताओं के लिए ट्रैवेल सबसे प्रमुख खर्च करने वाली श्रेणी है, और एसबीआई कार्ड पोर्टफोलियो में कुल कार्ड खर्चों में से 33 प्रतिशत यात्रा उद्योग में किया जाता है।

    मिली जानकारी के अनुसार एतिहाद एयरवेज के लिए भारत एक प्रमुख रणनीतिक मार्केट है जहां अभी देश में 10 गेटवे शहरों में साप्ताहिक 147 उड़ानें संचालित हो रहीं हैं। यह एयरलाइन भारतीय पर्यटकों को शानदार विकल्प, ज्यादा सुविधा और अपने मुख्यालय अबू धाबी होकर अधिक कनेक्टिविटी प्रदान करता है। आइएटीए की 2018 इंडिया एविएशन रिपोर्ट बताती है कि भारत की लगभग 41% सीधी अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी मध्य पूर्व के लिए है जिनमें से अधिकाश सीधे यूएई के लिए हैं।

    एतिहाद गेस्ट एसबीआई कार्ड और एतिहाद गेस्ट एसबीआई प्रीमियर कार्ड कॉम्‍प्‍लीमेंटरी एतिहाद गेस्ट सिल्वर टियर स्टैटस के साथ-साथ 2,500 एतिहाद गेस्ट माइल्स, और गोल्ड टियर स्टैटस के साथ 5,000 एतिहाद गेस्ट माइल्स मुहैया करेगा। यह लाभ प्रथम कार्ड स्वाइप से ही मिलता है ताकि कार्डधारक तुरंत रिवॉर्ड प्राप्त कर सकें।

    एतिहाद एयरवेज के वाइस प्रेसिडेंट कमर्शियल पार्टनरशिप, यासर अल युसूफ ने कहा कि, “एतिहाद एयरवेज के लिए भारत एक प्रमुख मार्केट है और हमें देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक एसबीआई कार्ड के साथ अपना पहला भारत-विशिष्ट क्रेडिट कार्ड लॉन्‍च करके बेहद खुशी हो रही है। इस कार्ड से सदस्यों को उनके हर बार खर्च करने पर एतिहाद गेस्ट माइल्स अर्जित करने की सुविधा मिलती है। उन्हें अपने माइल्स को प्राप्त करने और खर्च करने का तरीका खुद चुनने का विकल्प मिलता है। हमारे गेस्ट्स का यूएसए के लिए बढ़ती यात्रा को देखते हुए,हमें भरोसा है कि इस कार्ड से यूएस प्रि-क्लीयरेंस सहित हमारे मौजूदा यात्रा लाभों को भी मजबूती मिलेगी।”

    श्री हरदयाल प्रसाद, एमडी एवं सीईओ, एसबीआई कार्ड ने कहा कि, “एसबीआई कार्ड हमेशा ही इस प्रकार सम्बन्ध बनाने और उत्पाद तैयार करने का प्रयास करता है जिससे कि ग्राहकों को उन्नत मूल्य प्राप्त हो सके। एतिहाद गेस्ट के साथ हमें अपना पहला इंटरनेशनल को-ब्रांड पार्टनरशिप आरम्भ करके खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि एतिहाद गेस्ट के साथ इस गठबंधन में माध्यम से हम इस दमदार प्रोडक्ट को पेश कर रहे हैं जो अक्सर विदेशों की यात्रा करने वाले संपन्न और शहरी भारतीयों की लाइफ स्टाइल में निखार लाएगा।

    #SBI Card and Etihad Guest launch premium Visa credit card for international travel

    Keep Reading

    From Jewellery Business to the Stock Market Advit Jewels Begins a New Growth Journey

    ज्वेलरी से शेयर बाजार तक! एडविट ज्वेल्स की ₹165 करोड़ की नई उड़ान

    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Central Asia's new financial hub launched! Tamchy SFIT opens its first business center.

    मध्य एशिया का नया वित्तीय हब शुरू! तमची एसएफआईटी ने खोला पहला व्यापार केंद्र

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading