ELA (एला)-एक एआइ पावर्ड वर्चुअल असिस्टेंट: ग्राहकों की जिंदगी को बनाए आसान
नई दिल्ली, 04 जुलाई। भारत की एक प्रमुख क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड ने आज ELA (इलेक्ट्राॅनिक लाइव असिस्टेंट/एला) को लाॅन्च करने की घोषणा की है। एला कस्टमर सपोर्ट एवं सर्विसेज के लिए एक वर्चुअल असिस्टेंट है। जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग एल्गोरिद्म से चलने वाला एला ग्राहकों और एसबीआइ कार्ड के बीच की संचार प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव लायेगा। एला को ग्राहकों का अनुभव बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। यह ग्राहकों के सवालों का प्रासंगिक एवं तुरंत जवाब देगा। ग्राहक बोलचाल की साधारण भाषा में एला से बातचीत कर सकते हैं। इस तरह से यह उनके सवालों का फौरन जवाब देने के साथ ही इंटरफेस को आसान बनाता है।
तृप्ति मोदी ने कार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एला विभिन्न तरह के सवालों पर पूरे विवेक के साथ बातचीत करने में सक्षम है। उदाहरण के लिए, ग्राहक उत्पादों एवं सेवाओं को ढूंढ सकते हैं। वे अकाउंट स्टेटमेंट जनरेट करने, बिलों का भुगतान करने, अपने कार्ड ब्लाॅक कराने, रिवार्ड प्वाइंट रिडेम्प्शन प्रोसेस को देखने आदि जैसे कई कामों के बारे में जान सकते हैं।
मशीन लर्निंग एल्गोरिद्म की मदद से, चैटबोट लगातार ग्राहक संवाद से सीखना जारी रखेगा और होशियार बनता जायेगा। इस तरह हरेक ग्राहक को उचित समाधान मुहैया किये जायेंगे। आने वाले समय में चैटबोट पर ट्रांजैक्शन फीचर्स भी उपलब्ध कराये जायेंगे, ताकि ग्राहकों को खाते से संबंधित विशिष्ट सवालों के जवाब मिल सकें और वे आसानी से ट्रांजैक्शन कर सकें।
वर्चुअल असिस्टेंट को फिलहाल एसबीआइ कार्ड की वेबसाइट पर होस्ट किया जा रहा है और इसे जल्द ही मोबाइल एप्प पर लाया जायेगा।
श्री हरदयाल प्रसाद, एमडी एवं सीईओ, एसबीआइ कार्ड ने इस अवसर पर कहा, ‘‘हमारा इलेक्ट्राॅनिक लाइव असिस्टेंट, एला हमारे ग्राहकों की जिंदगी आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह हमारे मुख्य मूल्य प्रस्ताव के बिल्कुल अनुरूप है।







