मुंबई,17 अगस्त 2018: देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें गुरुवार को 290 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क गयी। वही इस दौरान चांदी के भाव 715 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गए।
बता दें कि गुरुवार को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरी कीमतें और स्थानीय स्तर पर ज्वेलर्स की ओर से घटी सोने की डिमांड को माना जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत गुरुवार को 290 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क गयी।
वही इस दौरान चांदी के भाव 700 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गए हैं। बता दें कि अमेरिका के डॉलर में मजबूती के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत 19 महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं।







