Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

    नेक्सा आइफा रॉक्स अवार्ड्स में दिखा सितारों का जलवा

    By September 18, 2019 ख़ास खबर No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 585

    • IIFA रॉक्स 2019 – म्यूजिक, फैशन और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त मिश्रण
    • करिश्माई जोड़ी राधिका आप्टे और अली फज़ल ने किया होस्ट IIFA रॉक्स 2019

    मुंबई, 18 सितम्बर 2019: भारतीय सिनेमा के मेगा सेलिब्रेशन यानी नेक्सा आइफा अवार्ड्स 2019 के शानदार आइफा रॉक्स 2019 की घर वापसी हो चुकी है, जहाँ एक ही मंच पर म्यूजिक, फैशन और मनोरंजन के एक शानदार संगम की शुरुआत हो चुकी है। 20 शानदार सालों का जश्न मानते हुए, सितारों से सजे इस बहुप्रतीक्षित ऐनुअल फंक्शन को पहली बार हिंदी सिनेमा के घर यानी मुंबई के डोम एनएससीआई एसवीपी स्टेडियम में आयोजित किया गया था। एक म्यूजिकल स्पेक्टेकल के साथ दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म उद्योग, आइफा रॉक्स के माध्यम से ग्लोबल मंच पर बेहतरीन म्यूजिकल टैलेंट्स को इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ परफॉर्म करने का मौका मिलता है।

    बता दें कि आईफा रॉक्स की जादुई शाम को टेक्निकल कैटेगरीज में विजेताओं के स्वागत के साथ ग्लैमरस आइफा स्टैचू के माध्यम से हाई लेवल की उपलब्धियों को मद्देनजर रखते हुए इंडियन सिनेमा के सबसे बेहतरीन जश्न का आगाज किया गया। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म में से एक, अंधाधुंध ने स्क्रीनप्ले (श्रीराम राघवन; अरिजीत विश्वास; पूजा लाधा सुरती; योगेश चंद्राकर) एडिटिंग (पूजा लाधा सुरती), साउंड मिक्सिंग (अजय कुमार पीबी (पोस्ट हाउस)) और बैकग्राउंड स्कोर (डैनियल बी जॉर्ज) सहित तकनीकी श्रेणी में 4 पुरस्कारों के साथ विजेता की सूची का नेतृत्व किया। पिछले साल आई हॉरर फिल्म तुब्बाड़ ने तकनीकी श्रेणी में 2 पुरस्कार जीते: जिनमें साउंड डिज़ाइन (कुणाल शर्मा), स्पेशल इफेक्ट्स- विज़ुअल्स (फ़िल्मगेट फ़िल्म्स एबी) रहे। टेक्निकल कैटेगरी में अन्य दुसरे विनर्स में फिल्म पद्मावत के लिए बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी करने वाले सुदीप चटर्जी, फिल्म बधाई हो में सर्वश्रेष्ठ डायलॉग के लिए अक्षत घिल्डियाल, और फिल्म पद्मावत के घूमर गाने की सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए कृति महेश मिद्या और ज्योति तोमर को अवार्ड से नवाजा गया।

    राधिका आप्टे और अली फज़ल की करिश्माई मेजबान जोड़ी ने दर्शकों को उत्साहित करने और उन्हें अपनी सीटों पर बनाए रखते हुए एक शानदार आईफा रॉक्स इवनिंग का आगाज किया। घर पर आयोजित हुए नेक्सा आइफा अवार्ड्स 2019 के 20वें में बहुचर्चित अमित त्रिवेदी ने अपनी लाजवाब परफॉरमेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों को लुभाने और आईफा रॉक्स के जादू को आगे बढ़ाते हुए सलीम-सुलेमान की बेमिसाल जोड़ी के साथ नेहा कक्कड़, जोनिता गांधी, तुलसी कुमार, म्यूजिक जीनियस रंजीत बारोट, और लुभावनी कुटले खान और नक्श अजीज ने समां बांधे रखा। आईफा रॉक्स 2019 की इस भव्य म्यूजिकल शाम में प्रतिभाशाली जस्सी गिल, बी प्राक, धवनी भानुशाली द्वारा पावर-पैक पंजाबी एक्ट परफॉरमेंस भी देखने को मिला।

    इसके अलावा, शाम को सेलिब्रिटी जोड़ी शांतनु-निखिल और मसुमा नामजोशी ने ग्लैमर को जोड़ते हुए रैंप पर शानदार और भव्य डिजाइनों की एक फैशनेबल प्रस्तुति पेश की।

    मारुती सुजुकी मार्केटिंग और सेल्स डिपार्टमेंट के कार्यकारी निदेशक श्री शशांक श्रीवास्तव ने इस मौंके पर कहा कि, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री अब खुदरा बाजार से कहीं ऊपर उठ चुकी है. यह अब एक विशेष अधिकार की तरह हो चुकी है. हॉस्पिटालिटी के उदय के बाद यह पूरा सफर और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है. इंडस्ट्री ने बहुत कम समय में नए-नए आविष्कार किए है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नेक्सा ग्रुप को इस बात की ख़ुशी है वह आइफा के साथ लगातार पांचवें वर्ष भी बना हुआ है. हम अपने न्यू ऐज कस्टमर्स को हर रोज एक ग्लोबल अनुभव से रूबरू करना चाहते हैं. नेक्सा इनोवेटिव टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है. जो कि लोबल डिजाइन और जटिल स्टाइल का मिक्सचर पेश करेगी. पिच चार सालों के दौरान हमने करोड़ों दिलों को जीत लिया है और नेक्सा की मांग को देखते हुए छह सीटर एक्सएल 6 को भी नेक्सा की शान में जोड़ा जाएगा. यह नयी एमपीवी अपने बेहतरीन लुक्स, प्रीमियम इंटीरियर्स से पूरी तरह सभी को लुभाने के लिए तैयार है।”

    #IIFA रॉक्स 2019

    Keep Reading

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    हवा में बिखरी माधुरिमा की मासूम मुस्कान, यश की ‘टॉक्सिक’ का रोमांटिक ‘मदहोश’ छाया सोशल मीडिया पर

    Krishna Gautam’s classy glamour in a blue blazer; the magic of power dressing takes over the red carpet.

    ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम का क्लासी ग्लैमर, रेड कार्पेट पर छाया पावर ड्रेसिंग का जादू

    TPS Music Ushers in a New Wave of Romance; A String of Tiwari Sarkar's Songs Set for Release

    TPS Music पर रोमांस गीतों की होगी लगातार बारिश

    Union Bank's impressive Q1 profit and Indo MIM's mega IPO: Positive signals for the market.

    यूनियन बैंक का शानदार Q1 मुनाफा और इंडो MIM का मेगा IPO: बाजार में पॉजिटिव संकेत

    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    July 28, 2026

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    July 28, 2026

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    July 28, 2026

    McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य

    July 28, 2026
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading