विराट कोहली ने किया प्रचार:: बाहर से टेढ़ा, अंदर से सीधा
मुंबई, 03 जनवरी 2019: एफएमसीजी ब्रांड टू यम ने अपने नए स्नैक्स प्रॉडक्ट ‘करारे’ को लॉन्च किया है। ग्रुप के चेयरमैन संजीव गोयनका ने लॉन्च के अवसर पर कहा, “हम करारे की नई रेंज लॉन्च कर काफी उत्साहित हैं। यह स्नैक्स की कैटेगरी में उपभोक्ताओं के लिए बेहतरीन अवसर है। करारे की लॉन्चिंग से हम एक बार फिर इस भ्रम को दूर कर सकेंगे कि सेहतमंद स्नैक्स कभी स्वादिष्ट नहीं हो सकते। टू यम! की संपूर्ण नई रेंज उपभोक्ताओं को ऐसे स्नैकिंग विकल्पच मुहैया कराने की हमारी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाती है। इस स्नैक्स को फ्राई नहीं किया गया है। यह पूरी तरह से बेक्ड हैं।”
आरपी-एसजी एफएमसीजी के वीपी मार्केटिंग (सीएमओ) श्री अनुपम बोके न कहा, “उपभोक्ता उसी सामान को खरीदना पसंद करते हैं, जिसके साथ वह अपना संबंध जोड़ पाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने करारे को लॉन्च किया है, जिसके साथ हम स्वाद को काफी ऊंचे पायदान पर ले गए हैं और टू यम! के “बेक्ड् नॉट फ्राइड” के मुख्यि वादे पर खरे उतरे हैं।
मुलेनलोवे लिंटास ग्रुप के सीईओ विराट टंडन ने कहा, “यह देखकर वाकई अच्छा लगता है कि कैसे एक चैलेंजर ब्रैंड ने सफलतापूर्वक इस कैटेगरी में अपनी जगह बनाई है। कंपनी ने स्नैक्स के नए फार्मेंट लॉन्च किए हैं। यह स्नैक्स दूसरे स्नैक्स से स्पष्ट रूप से सेहतमंद होने के साथ ही टेस्टी भी है।







