मुंबई, 5 फरवरी 2019: अपनी गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध और फैब्रिक एवं परिधान उद्योग के प्रतिष्ठित, जीबीटीएल और ओसीएम घराने के ग्राडो ने लक्मे फैशन समर/रिसॉर्ट’19 में मेन्सवियर के लिए अपने पहले प्रदर्शन के साथ फैशन इंडस्ट्री दस्तक दी है। फैशन डिजाइनर, आशीष एन सोनी के सहयोग से, प्रस्तुत किया गया कलेक्शलन ब्यू ब्रमेल के सम्माान में की गई एक प्रस्तुति थी, जिनको अक्सर ‘द फादर ऑफ मेन्स फैशन’ के रूप में जाना जाता है। इस प्रतिष्ठित एवं प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन 1 फरवरी की रात, 8 बजे बीकेसी के जियो गार्डन में किया गया था। ग्राडो ने इस अवसर पर उत्कृ्ष्टा डिजाइनों वाले शानदार प्रॉडक्ट्स के माध्यम से फैब्रिक्सड के एक अनूठे रेंज को पेश किया।
पहली बार लक्मे फैशन वीक (एलएफडब्यू या ) के साथ मिलकर, मेगा टेक्सटाइल ब्रांड ग्राडो, ने ‘न्यू-एज’ के पुरुषों के लिए तैयार किये गये अपनी नवीनतम डिज़ाइनों के साथ आश्चरर्यचकित कर दिया। प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर, आशीष एन सोनी के सहयोग के साथ प्रस्तुसत किये गये ब्रांड की अंदरूनी खासियत स्ट्राेइप्स।, चेक्सड, प्लैनड्स और सॉलिड्स के विविध प्रयोगों के साथ पूरे कलेक्शयन में झलक रही थी।
ग्राडो के नवीनतम कलेक्शतन में मिश्रित ब्लेलन्ड्सर के साथ स्टाटईल और सार्थकता की झलक दिख रही थी। सॉफ्ट कॉटन, जगमगाते पॉली ब्लेंड्स से लेकर रॉयल वूल्सल और माइक्रो/मैक्रो संरचनाएं तक चर्चा में रहीं। बोल्ड चॉक स्ट्रािइप्सा, ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ चेक्स, विन्डोस-पेन प्लैटड्स आकर्षण के केन्द्रर बने रहे। इसके अलावा, सॉफ्ट पेस्टल्स और चमकीले रंगों वाली अन्य प्रस्तुवतियों की रेंज में मौजूद विविध रंगों की छटा ने लोगों को बांधे रखा।
इस अवसर पर, राजेंद्र अग्रवाल, मेंटर, ग्राडो ने कहा कि ”हम लक्मे फैशन वीक एस/आर ’19 ’में अपने फैशन शो की शुरुआत से खुश हैं। ग्राडो की शुरुआत से ही हमारा प्रयास रहा है कि टेक्सटाइल्सल और फैशन की दुनिया के लिए लगातार नए-नए प्रयोग किये जायें और उत्कृेष्टम कार्य प्रस्तुीत किये जायें। इस सोच ने हमें ग्राडो को फैशन फॉरवर्ड ब्रांड के रूप में उपभोक्ता का भरोसा हासिल करने में सक्षम बनाया है।
आशीष एन सोनी और उनके शानदार डिजाइन हमारे कलेक्शतन में खूबसूरती से उभर कर आये हैं, जो प्रमुख वैश्विक फैशन रुझानों के अनुकूल हैं। हमारे फैब्रिक्सल वास्तव में विश्व स्तरीय हैं; और फैब्रिक्स को आकर्षक पहनावे में बदलने की सोनी की जन्मजात क्षमता के साथ उनका समान रूप से तालमेल बना है। रेंज विविधताओं से भरपूर है और व्यासपक स्तहर पर ग्राहकों को पसंद आएगी।”







