Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    अयोध्या, काशी, मथुरा और वृन्दावन की कहानियों को मिली ‘आवाज़’

    By July 4, 2019Updated:July 4, 2019 Spirituality No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 548

    #आवाज़-  भारत का पहला हिन्दी पॉडकास्ट (ऑडियो शो)

    मुंबई, 04 जुलाई 2019: पॉडकास्ट (आवाज़.कॉम) 100% नए बेहतरीन और मनोरंजक शो का एक मात्र मंच है, जहां आपको हर दिन कुछ नया सुनने को ज़रुर मिलेगा। इसी कड़ी में भक्तों के लिए ‘राम की नगरी अयोध्या’, ‘कृष्ण की नगरी मथुरा और वृन्दावन’ के साथ-साथ ‘काशी’ नाम से तीन नए धार्मिक और पौराणिक शो को लांच किया गया है। इस शो के माध्यम से श्रोता, भगवान कृष्ण, शिव और राम भूमि पर बने कई मंदिरों के बारे में, कई तरह की जानकारीयां औऱ कहानियां अब घर बैठे-बैठे सुन सकते हैं।

    दरअसल, अयोध्या, काशी, मथुरा और वृन्दावन में कई प्रचलित मंदिर है और इन्हीं मंदिरों के जुड़े दिलचस्प किस्सों और कहानियों को, मंदिर से जुड़े लोगो से बातचीत कर  श्रोताओं तक पहुंचाने की कोशिश आवाज़ के इस शो में की गई है।

    ‘राम की नगरी अयोध्या’- राम भक्तों के लिए तोहफा:

    उत्तर प्रदेश की इस प्राचीन और धार्मिक नगरी अयोध्या को राम की जन्मभूमि माना जाता है। राम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े पंडित महंत नृत्य गोपाल दास ने इस नगरी से जुड़ी कई अनसुनी बातों को हमारे शो में साझा किया है। वहीं, भरत हनुमान मिलन मंदिर के महंत रामदास जी, श्री राम के वनवास के दौरान भरत की तपस्या की कहानी को हमारे श्रोताओं के लिए इस मंच पर लेकर आए हैं। श्री राम के वैकुंठधाम जाने की कहानी को भी गुप्तार घाट के पुजारी जगदीशदास ने इस शो में बताया है।

    ‘काशी’-शिव की भूमि पर कथा:

    विश्व की सबसे प्राचीन और पौराणिक नगरी मानी जाती काशी का रहस्य अगर आप जानना चाहते है, तो हमारा यह शो आपकी मदद करेगा। काशी के प्रसिद्ध मंदिर काशी विश्वनाथ के मुख्य अधिकारी कलेक्टर विनोदकुमार सिंह इस शो में हमारे श्रोताओं को इस नगरी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बता रहे हैं, वहीं इस मंदिर के स्वामी डॉक्टर श्रीदेव मिश्रा भगवान विश्वेश्वर का वर्णन और उसकी महिमा के बारे में आवाज़ के श्रोताओँ को बताएंगे। तुलसी मानस मंदिर और काशी स्थल से जुड़े पुजारी काशीनाथ चौबे और पंडित वेंकटरमन ने भी हमारे होस्ट आशुतोष के साथ इस धार्मिक स्थल से जुड़ी कई बातें साझा की हैं, जो इस मंच के ज़रिए हम आप तक लेकर आ रहे हैं।

    कृष्ण की नगरी मथुरा और वृन्दावन:

    कृष्ण जन्म भूमि के प्रमुख आचार्य मदन मोहन गोस्वामी,  बांके बिहारी मंदिर के आचार्य मंडी लाल के साथ-साथ कृष्ण जन्म भूमि के आचार्य विजय बहादुर सिंह और वृन्दावन के मशहूर निधि वन के रहस्यों के बारे में, मंदिर के प्रमुख आचार्य भीमचन्द्र गोस्वामी ने अपने विचार इस शो के ज़रिये लोगों तक पहुंचाएं हैं। बांके बिहारी लाल मंदिर के नियम तोड़ने पर मिलती सजा, राधा-कृष्ण के जुड़ी कहानियां या फिर निधि वन से जुड़े कई ऐसे रहस्य है, जिसे हर श्रद्धालु जानना चाहता है। हमारे इस शो की कोशिश भी यही है कि हम इन सभी बातों को श्रोता तक पहुंचा सके। हमारे शो की खास बात यह होगी कि आवाज़ डाट कॉम के प्रतिनिधि लव तोमर खुद इन जगहों से जुड़े आचार्य और भक्तों से बात कर, कई अनसुने तथ्यों और किस्सों को आप तक लेकर आ रहे हैं।

    आवाज़ पर ‘कृष्ण की नगरी मथुरा और वृन्दावन’ के 10, ‘राम की नगरी अयोध्या’ के 20 और ‘काशी’ के 18 एपिसोड श्रोता सुन सकेंगे, जिसमें वहां के प्रसिद्ध मंदिरों और स्थलों से जुड़े लोगों, आचार्यों, पुजारियों और भक्तों से बातचीत के एपिसोड शामिल है। आवाज़ पर उपलब्ध यह तीनों शो, अपनी तरह के पहले ऐसे शो होंगे, जो भक्तों के साथ-साथ आचार्य और पंडितों के पहलूओं और सोच को लोगों तक पहुचाएंगे और यहीं इस इन शोज़ की खास बात है।

    इस शो के बारे में बात करते हुए aawaz.com के को फाउंडर श्रीरमन थ्यागराजन कहते हैं, ‘अयोध्या, काशी,  मथुरा और वृंदावन जैसी खूबसूरत जगहों के दर्शन करना आसान नहीं है, लेकिन स्मार्टफोन्स और इंटरनेट की मदद से आज ये भी हमारे लिए सुविधाजनक बनता जा रहा है। हम आवाज़ डॉट कॉम के ज़रिए भारत में मौजूद इन देवस्थलों से जुड़ी कई कहानियों को आप तक लेकर आ रहे हैं। हमारे इस शो के ज़़रिये कृष्ण, राम और शिव जन्मभूमि पर बने मंदिर और आध्यात्मिक जगहों की जानकारियां और कथाएं अब भक्त सुन सकेंगे।”

    #aawaz.com #भारत का पहला हिन्दी पॉडकास्ट (ऑडियो शो)

    Keep Reading

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    Central Asia's new financial hub launched! Tamchy SFIT opens its first business center.

    मध्य एशिया का नया वित्तीय हब शुरू! तमची एसएफआईटी ने खोला पहला व्यापार केंद्र

    A big gift from Samsung: 30 top students received a reward of ₹1 lakh!

    सैमसंग का बड़ा तोहफा: 30 टॉप स्टूडेंट्स को मिला ₹1 लाख का इनाम!

    U&i has launched new, affordable, and powerful gadgets!

    U&i ने लॉन्च किए सस्ते और दमदार नए गैजेट्स!

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026
    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading