Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

    यह एयरवेज आपको फ्री में दे रहा है अबु धाबी में दो रातें रुकने का मज़ा!

    By April 16, 2019 ख़ास खबर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 538

    इंदौर, 16 अप्रैल 2019: अबु धाबी, संयुक्त अरब अमीरात- एतिहाद एयरवेज अबु धाबी से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को यूएई की राजधानी में निशुल्क ठहरने के लिये आमंत्रित कर रहा है। यह पेशकश आज लॉन्च किए गए लैण्डमार्क ग्लोबल प्रमोशन के हिस्से के तौर पर की गई है।

    बता दें कि अबु धाबी एक जीवंत और विविधतापूर्ण शहर है, जो आगंतुकों को सांस्कृतिक आयामों, प्रभावशाली आर्किटेक्चर, विश्व-स्तरीय थीम पार्कों, समुद्रतटों और रेगिस्तान का मजा लेने का मौका दे रहा है। यह शहर अकेले यात्रा करने वाले लोगों एवं कपल्स को खूब पसंद आता है, जो अनूठे यात्रा अनुभव की खोज में रहते हैं, साथ ही वे परिवार भी यहां आते हैं, जो बच्चों के साथ यादगार क्षण बिताना चाहते है।

    मिली जानकारी के अनुसार एतिहाद एयरवेज अबु धाबी के जरिए एतिहाद के सभी गंतव्यों से एवं यहां के लिए उड़ानें बुक करने वाले सभी यात्रियों के लिये अबु धाबी में दो रात होटल में ठहरने की निशुल्क व्यवस्था कर रहा है। अतिथि इस शहर के 15 होटल्स में चुन सकते हैं, जिनमें फाइव-स्टार इंटरकॉन्टिनेंटल अबु धाबी, डुसिट थानी अबु धाबी, कोर्टयार्ड बाय मैरिएट डब्ल्यूटीसी, क्राउन प्लाजा और रैडिसन ब्लू शामिल हैं।

    अबु धाबी में ठहरने की निशुल्क व्यवस्था etihad.com पर ऑनलाइन बुकिंग से या किसी ट्रैवेल एजेंट द्वारा 10 अप्रैल से 15 जून 2019 तक 21 अप्रैल से 15 जुलाई 2019 के बीच की उड़ानों के लिये उपलब्ध है।

    अतिथि 48 घंटे के निशुल्क यूएई ट्रांजिट वीजा के साथ अबु धाबी में ठहर सकते हैं। यह ट्रांजिट वीजा आगमन पर उपलब्ध है और ऐसे अतिथियों के लिये है, जिनकी वहाँ से यात्रा की पुष्टि हो चुकी है, यह पहले 48 घंटों के लिये निशुल्क है और अतिरिक्त खर्च कर इसकी समय सीमा 96 घंटों तक बढ़ाई जा सकती है।

    एतिहाद एविएशन ग्रुप के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी रॉबिन कामार्क ने कहा, ‘‘अबु धाबी आने वाले लोगों की संख्या प्रति वर्ष बढ़ रही है, और इस प्रमोशन से हम विश्व के अधिक से अधिक लोगों को अद्भुत नजारे दिखा सकेंगे। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक अरबी तरीके से होगा, उन्हें आधुनिक आधारभूत संरचना, बहु-सांस्कृतिक समाज और शहर तथा अमीरात के कई अनूठे आकर्षणों का आनंद मिलेगा।’’

    यह रहेंगे आकर्षण:

    • अबु धाबी आने वाले लोग उत्कृष्ट सांस्कृतिक कृतियों और आर्किटेक्चर के अनूठेपन का अनुभव ले सकते हैं, जिसमें शेख जायेद ग्रैण्ड मॉस्क, लोवर अबु धाबी और नया खुला राष्ट्रपति आवास कसर अल वतन शामिल है।
    • प्राकृतिक सौंदर्य के दर्शन के इच्छुक पर्यटक अरबी रेगिस्तान में रेत के सुंदर टीले देख सकते हैं या अबु धाबी आइलैण्ड के आस-पास फैले समुद्रतटों पर शांति का अनुभव कर सकते हैं।
    • शहर के थीम पार्क रोमांचक और साहसिक कारनामों के केन्द्र हैं, जैसे फरारी वर्ल्ड के रोलर-कोस्टर पर जी-फोर्स का अनुभव, साथ ही यास वाटरवल्र्ड और वार्नर ब्रोस वर्ल्डं में राइड्स और आकर्षण।
    • रेगिस्तान में यादगार सफारी, विश्व-स्तरीय गोल्फ कोर्स और स्थानीय तथा वैश्विक व्यंजन सुनिश्चित करते हंह कि यहाँ हर किसी के लिये कुछ न कुछ है।
    • अतिथियों के पास इस प्रमोशन में भाग ले रहे होटल पार्टनर्स में से होटल पैकेज चुनने का विकल्प होगा।

    Keep Reading

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Swadeshi Traders' Conclave and public outreach campaign to intensify on September 3.

    03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ, जनसंपर्क अभियान तेज

    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading