- 43 यूएचडी 4के, 40 स्मार्ट और 32 स्मार्ट टीवी किए पेश, कीमत 13490/- से शुरू
- एक्सक्लूसिव ऑनलाइन रीटेल पार्टनर फ्लिपकार्ट, फ्लैश सेल की शुरुआत 13 अप्रैल को दिन में 12 बजे होगी
- बिजनेस फ्रांस ने ब्रांड का स्वागत कियाय भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने के लिए समर्थन दिया
नई दिल्ली,17 अप्रैल। भारत के बढ़ते टेलीविजन बाजार में अग्रणी फ्रेंच उपभोक्ता ब्रांड थॉमसन (टेक्नीकलर एसए, फ्रांस के स्वामित्व वाला) ने स्मार्ट टीवी की अपनी रेंज पेश की है। फ्रांस दूतावास के कारोबार सेक्शन-बिजनेस फ्रांस के साथ मिलकर आज नई दिल्ली में यह पेशकश की गई।
एसपीपीएल (सुपर प्लासट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड) के साथ एक एक्सक्लूसिव लाइसेंसिंग करार के तहत ब्रांड ने 43 यूएचडी 4के, 40 स्मार्ट और 32 स्मार्ट टीवी पेश किए हैं जो खासतौर से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध रहेगा। इसकी शुरुआत 13 अप्रैल को होगी। ब्रांड अपने फ्लैश सेल की शुरुआत 13 अप्रैल 2018 को दिन में 12 बजे करेगा।
टेक्नीकलर, फ्रांस के इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी और लाइसेंसिंग के प्रमुख क्लैरे विलेनेयुव ने कहा, “थॉमसन ब्रांड का स्वामी, टेक्नीकलर भारत में थॉमसन की उपस्थिति का विकास करने के लिए एसपीपीएल के साथ एक रणनीतिक साझेदार के रूप में दीर्घ अवधि का लाइसेंस करार करके गर्व महसूस कर रहा है।”
इस पेशकश से प्रसन्न, थॉमसन के भारतीय ब्रांड लाइसेंसी सुपर प्लासट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ श्री अवनीत सिंह मारवाह ने कहा, “हम थॉमसन जैसे अग्रणी और ऐतिहासिक ग्लोबल ब्रांड के साथ साझेदारी करके खुशी महसूस कर रहे हैं। ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देना, रोजगार के मौके पैदा करना और भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान करना एसपीपीएल की कोशिश और प्रतिबद्धता है। इस पेशकश से हमारा लक्ष्य कुल टीवी बाजार के 6 प्रतिशत – 7 प्रतिशत पर कब्जा करना है और थॉमसन को भारत में नंबर 1 ऑनलाइन स्मार्ट टीवी ब्रांड बनाना है। अगली तिमाही तक हमलोगों ने एलईडी टीवी बनाने की एक और लाइन की स्थापना करने की योजना बनाई है ताकि भारतीय उपभोक्ताओं को ऐसे उत्पादों की पेशकश की जा सके जो अंतरराष्ट्रीय मानकों की टक्कर के हैं यानी प्रतिस्पर्धी कीमत पर गुणवत्ता, नवीनता और उत्कृष्टता की पेशकश करते हैं। वैसे तो इसके मूल में प्रौद्योगिकी और नवीनता है पर हमलोगों ने टीवी के कई पहलुओं पर काम किया है और इसमें सौंदर्य तथा ध्वनि के लिए भारतीय पसंद का ख्याल रखा है।”
थॉमसन 43 यूएचडी 4के स्मार्ट टीवी डीफॉल्ट एपीके जीमेल, यूट्यूब, ट्वीटर, फेसबुक और नेटफ्लिक्स के साथ आता है और एनड्रायड 4.4.4.0 तथा एपटॉयड के साथ किसी भी ऐप्प को डाउनलोड करने की खासियत के साथ मिलता है। कीमत के मामले में संवेदनशील आज के उपभोक्ताओं के लिए इसकी कीमत प्रतिस्पर्धी रखी गई है। तीनों उत्पादों की कीमत आज के जानकार, समझौता न करने वाले और शांत उपभोक्ताओं के लिए रखी गई है।
थॉमसन समार्ट टीवी की कीमतें:
32 स्मार्ट (32एम3277): 13,490/- रुपए
40 स्मार्ट (40टीएम4099): 19,990/- रुपए
43 यूएचडी 4ज्ञ (43टीएम4377): 27,999/- रुपए
’उत्पादों का विनिर्देशन शीट संलग्न है।







