Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    अपस्टॉक्स ने फ्री में डीमैट खाता खोलने का दिया सात दिन का ऑफर

    By March 2, 2019 बिजनेस No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 564

    मुंबई, 02 मार्च 2019: शेयरों में निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पहली बार कैपिटल मार्केट में रतन टाटा समर्थित डिस्काउंट ब्रोकरेज कंपनी अपस्टॉक्स ने 1 मार्च से सात दिनों तक मुफ्त में डिमैट खाता खोलने देने का शानदार ऑफर पेश किया है। इस दौरान निवेशकों को Upstox.com पर लॉगइन करके ऑनलाइन प्रोसेस के माध्यम से कुछ ही मिनटों में फ्री में डिमैट खाता खोल सकते हैं। अधिकांश निवेशक डीमैट खाता खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देना चाहते। उनके लिए यह मुफ्त में डिमैट खाता खोलने का ऑफर एक सुनहरा मौका है। वे इसका फायदा उठा सकते हैं। अपस्टॉक्स  के इस फ्री में डीमैट खाला खोलने के ऑफर से शेयर बाजारों में निवेशकों की भागीदारी बढ़ेगी।

    अपस्टॉक्स पहली कंपनी है, जिसने शेयर ट्रेडिंग को आसान और किफायती बनाया है और साथ ही निवेशकों के लिए कागज रहित पंजीकरण प्रक्रिया की पेशकश की है। इससे कंपनी की पहुंच टीयर 2 और टीयर 3 शहरों के टेक्नोलोजी-प्रेमी युवाओं में पहुंच बढ़ी है।

    अपस्टॉक्स के सह-संस्थापक और सीईओ रवि कुमार ने कहा कि आज यद्यपि शेयर बाजार हर रोज सुर्खियां बनाते है, फिर भी 2% से भी कम भारतीय शेयर बाजारों में भाग ले रहे हैं जबकि दूसरे देशों में यह भागीदारी 20-50 प्रतिशत जितना है। हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य वित्तीय समावेशन है। निवेशक अब पेपरलेस खाता खोलने की सुविधा होने से घर बैठे डीमैट खाता खोल सकते हैं। हमारे मुफ्त में डीमैट खोलने के इस सात दिनों के ऑफर से हम शेयर बाजारों में निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं और निवेशकों को इस अवसर का फायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

    निवेशकों के बारे में अपस्टॉक्स के सह-संस्थापक और सीटीओ श्रीनि विश्वनाथ ने कहा कि शेयर बाजार में भाग लेने के लिए छोटे निवेशकों को अधिकतर इसके खर्च और इसकी जटिलताएं आड़े आती हैं। लगभग 30% निवेशक स्टॉक मार्केट में निवेश नहीं करना चाहते क्योंकि उन्हें डीमैट खाता खोलने के लिए अग्रिम शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। इसलिए हम एक नि: शुल्क डीमैट खाते की पेशकश कर रहे हैं, ताकि निवेशक बिना किसी हिचकिचाहट के शेयर बाजार में आ सकें।

    अपस्टॉक्स का जीरो ब्रोकरेज मॉडल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि यह लगभग शून्य लागत पर ऑनलाइन के जरिए स्टॉक में निवेश की सुविधा देता है। यहां तक ​​कि इंट्राडे कारोबार करने वाले ट्रेडरों से भी अपस्टॉक्स केवल 20 रुपए प्रति ट्रेड चार्ज करता है।

    अपस्टॉक्स डिस्काउंट देने वाले तेजी से बढ़ते ब्रोकरों में एक है। इसके क्लाइंट-बेस में 2016 से अबतक पांच गुना वृद्धि हुई है। वर्ष 2016 में इसके ग्राहकों की संख्या केवल  25,000 थी जो आज बढ़कर 1,60,000  तक पहुंच गई है और आज शेयर बाजारों के कारोबार में इसका तकरीबन 20,000 करोड़ रुपए का योगदान है।

    Keep Reading

    Swadeshi Traders' Conclave and public outreach campaign to intensify on September 3.

    03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ, जनसंपर्क अभियान तेज

    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    India Moves Toward ‘One India–One FIP’ as IMIA Strengthens Its Sustainable Fisheries Mission

    IMIA ने महाराष्ट्र-गोवा FIP को राष्ट्रीय फ्रेमवर्क में शामिल किया

    Shankesh Jewellers' ₹347 crore IPO will open on August 18.

    शंकेश ज्वेलर्स का ₹347 करोड़ का आईपीओ 18 अगस्त से खुलेगा

    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    MACCIA hosted a spectacular ‘Weaves on the Runway’ event on National Handloom Day.

    MACCIA ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘वीव्स ऑन द रनवे’ का शानदार आयोजन किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading