Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    युवा पीढ़ी डिस्काउंट ब्रोकरेज की अवधारणा के लिए तैयार हो रही है: अपस्टॉक्स

    By July 3, 2018Updated:July 3, 2018 बिजनेस No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 565
    • ‘शून्य ब्रोकरेज मॉडल और पूर्णतः कागज-रहित ऑन-बोर्डिंग और लेनदेन सुविधाओं द्वारा संचालित विकास।
    • व्यापार के आकार के निरपेक्ष सभी इंट्राडे ऑर्डरों के लिए 20 रुपए प्रति व्यापार का रियायती दर भी प्रदान किया जाता है।
    • अपस्टॉक्स के ऑनलाइन और मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म ,2-जी नेटवर्क और कम-कीमत वाले स्मार्टफ़ोनों पर भी आसानी से चलते हैं।

    लखनऊ, 03 जुलाई। अपस्टॉक्स ने लखनऊ में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें मीडिया को सम्बोधित करते हुए सीटीओ श्रीनि विश्वनाथ ने कहा कि अपस्टॉक्स कमीशन मुक्त व्यापार शुरू करने वाला भारत में पहला डिस्काउंट ब्रोकर रहा है। उन्होंने कहा कि परंपरागत तरीके से ब्रोकर के द्वारा होने वाली शेयरों की खरीद और बिक्री में शामिल उच्च लागत और उनकी जटिल प्रक्रियाएं पहले खुदरा निवेशकों के लिए सबसे बड़ी बाधा थीं।

    उन्होंने कहा कि अपस्टॉक्स का ‘शून्य ब्रोकरेज’ मॉडल निवेशकों, खासकर छोटे शहरों और शहरों में तकनीकी और मोबाइल की समझ रखने वाले युवाओं के बीच बेहद सफल साबित हुआ। अनुभवी इंट्राडे व्यापारियों से भी अपस्टॉक्स, ऑर्डर के आकार के निरपेक्ष 20 रुपए प्रति ऑर्डर की एक सीधी दर वसूल करता है।

    सीटीओ श्रीनि विश्वनाथ ने कहा कि अपस्टॉक्स के ऑनलाइन और मोबाइल ट्रेडिंग सॉल्यूशन्स, राज्य की राजधानी लखनऊ में भी लोकप्रिय हैं, जो कि ग्राहकों की भागीदारी में हुई लगभग 151 प्रतिशत की वृद्धि और 2016 से 2017 के बीच शहर की कुल ऑर्डरों की संख्या में 27% की वृद्धि से साफ़ स्पष्ट है।

    उन्होंने बताया कि मैंने शुरूआती दौर 2012 में देखा कि भारत में लोग अपनी सेविंग के प्रति सचेत नहीं है लोग इन्वेस्ट में कम सोचते हैं पहले लोग इन्वेस्ट करने से बचते थे लेकिन आज कि पीढ़ी समझदार हैं और वह सेविंग इन्वेस्ट के बारे में सोचती हैं खासतौर से अब यूपी की युवा पीढ़ी डिस्काउंट ब्रोकरेज की अवधारणा के लिए तैयार हो रही है।

    उन्होंने कहा कि अपस्टॉक्स (भूतपूर्व आर. के. एस. वी, सिक्योरिटीज), श्री रतन टाटा, कालारी कैपिटल और जी. वी. के. डेविक्स द्वारा वित्त-पोषित, नये ज़माने की ऑनलाइन डिस्काउंट ब्रोकरेज फर्म, उत्तर प्रदेश (यूपी) की युवा आबादी के ग्राहकों को बहुत आकर्षित कर रहा है।

    अपस्टॉक्स के मोबाइल और ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म दोनों ही बेहद लचीले, लागत प्रभावी हैं और यह न्यूनतम बैंडविड्थ कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में और कम कीमत के स्मार्टफोन पर भी ऑर्डरों को निर्बाध रूप से स्वीकार और निष्पादित कर सकते हैं।

    अपस्टॉक्स के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीटीओ) श्री श्रीनि विश्वनाथ ने कहा कि ‘मोबाइल और इंटरनेट क्रांति ने हमारे देश की युवा आबादी के साथ जुड़ने में हमें और अधिक सक्षम किया है। यूपी में हमारे विकास दर से यह साफ़ तौर पर स्पष्ट हुआ है, हम अपने मोबाइल और इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर सीधे या म्यूचुअल फंड मार्ग के माध्यम से अधिक से अधिक युवा निवेशकों से शेयर बाजार में निवेश करवाने में सक्षम हैं। इन दो माध्यमों से युवा निवेशकों का लगाव और समझ उन्हें ऑनलाइन बाजारों के प्रति आकर्षित करने एवं इनसे जुड़ने के बारे में आश्वस्त करने में एक बड़ा किरदार निभाता है। इसके अलावा, हमारे शून्य ब्रोकरेज फीस मॉडल ने बाजार निवेश को बेहद सस्ता और आसान बना दिया है’।

    स्मार्टफोन और इंटरनेट ने बढ़ाया ट्रेडिंग अवेर्नेस: श्रीनि विश्वनाथ

    उन्होंने कहा कि लेकिन अब जब से स्मार्टफोन, मोबाइल और इंटरनेट का क्रेज इंडिया में तेजी से बढ़ा है तब से लोगो में अवेर्नेस आ रही है लोग सर्च ऑप्शन में ब्रोकरेज मॉडल और पूर्णतः कागज-रहित ऑन-बोर्डिंग और लेनदेन सुविधाओं के बारे में समझ रहे हैं। इसी पर्पज से ‘अपस्टॉक्स’ मोबाइल एप्लीकशन के माध्यम से लोगो को इससे जुड़ने के लिए और इनकरेज कर रहा हैं इसमें आप मात्रा 20 रुपये से अपना अकॉउंट बना सकते हैं जो सबके लिए एक्सेस है। यह औरों के मुकाबले रेट में भी काफी कम है।

    कम्पनी के बारे में उन्होंने बताया कि फिलहाल इसका कॉर्पोरेट ऑफिस मुंबई में है और इसकी कोई ब्रांच नहीं है यह पार्टनरशिप पर काम हो रहा है और अब तक इसके करीब 600 से 700 के करीब पार्टनर हैं।

    #upstox #अपस्टॉक्स

    Keep Reading

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Swadeshi Traders' Conclave and public outreach campaign to intensify on September 3.

    03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ, जनसंपर्क अभियान तेज

    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    India Moves Toward ‘One India–One FIP’ as IMIA Strengthens Its Sustainable Fisheries Mission

    IMIA ने महाराष्ट्र-गोवा FIP को राष्ट्रीय फ्रेमवर्क में शामिल किया

    Shankesh Jewellers' ₹347 crore IPO will open on August 18.

    शंकेश ज्वेलर्स का ₹347 करोड़ का आईपीओ 18 अगस्त से खुलेगा

    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading