Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    इस गर्मी आपके किचन में आ रहे हैं उषा कम्पनी के चार नये वैरिएंट एप्लोयंसेज, तो स्वागत नहीं करोगे

    By May 2, 2019Updated:May 2, 2019 बिजनेस No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 601
    फूड प्रोसेसर 3881 और एफपी 3810 की पेशकश: -दो नये न्यूट्रीप्रेस कोल्ड प्रेस ज्यूसर्स
     
    नई दिल्ली, 02 मई 2019: व्यस्त दिनचर्या वाले और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने वाले लोगों के लिये उषा इंटरनेशनल ने अपने किचन एप्लायंसेज पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए चार नये वैरिएंट्स लॉन्च किये हैं।
     
    कंपनी ने अपनी फूड प्रोसेसर श्रृंखला में दो नये उत्पाद पेश किये हैं- ‘उषा फूड प्रोसेसर 3811’ और ‘उषा फूड प्रोसेसर 3810’, यह दोनों उत्पाद रसोईघर में बिताये जाने वाले समय को आनंदमय बनाते हैं। इसके अलावा, कंपनी ने उषा न्यूट्रीप्रेस कोल्ड प्रेस ज्यूसर के दो नये मॉडल्स भी पेश किये हैं- सीपीजे 382एफ और सीपीजे 382एस, यह सभी उत्पाद सभी प्रमुख चैनलों- स्टोकर्स पर एवं ऑनलाइन उपलब्ध  हैं। 
     
    यह है ख़ास उषा फूड प्रोससर्स में:
    जिन लोगों की चर्या व्यस्त है, उनके लिये कंपनी ने ‘उषा फूड प्रोसेसर 3811’ और ‘उषा फूड प्रोसेसर 3810’ को लॉन्च किया है, यह दोनों रसोईघर में बिताये जाने वाले समय को आनंदमय बनाएंगे। यह दोनों फूड प्रोससर्स ऑल-इन-वन किचन सॉल्यूशन हैं, जिनमें 100 प्रतिशत तांबे से बनी 1000 वाट हाई टॉर्क मोटर है, जो भोजन बनाने की प्रक्रिया को तेज, सुविधाजनक और सुखद बनाती है।
    कई कार्यों में उपयोग में आने वाले इन उपकरणों से उपभोक्ता भोजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में और बारीक काट सकते हैं, क्योंकि इनमें स्टैनलेस स्टील के ब्लेड्स को एक डिस्क होल्डर से जोड़ा गया है, ताकि कंपन न हो। भोजन बनाने में रस लेने वाले लोगों के लिये बने इस नये प्रोसेसर में 13 अलग अटैचमेन्ट्स हैं, जैसे बाउल, ब्लेंडर जार, चटनी जार, मल्टी-पर्पज जार, साइट्रस ज्यूसर, सेंट्रीफ्यूगल ज्यूसर, श्रेडर, ग्रेटर, स्लाइसर, चॉपर, आटा नीडिंग ब्लेड, एग व्हिस्कर और स्पैचुला। शक्तिशाली सटीकता और नियंत्रण के अलावा फूड प्रोससर में मोटर सुरक्षा, दोहरी सुरक्षा के लॉक मेकैनिज्म के लिये ओवरलोड प्रोटेक्शन भी है।
     
    उषा फूड प्रोसेसर 3811 का मूल्य 12,150 रू. है, जिसमें उत्पाद पर 2 वर्ष और मोटर पर 5 वर्ष की वारंटी है, जबकि फूड प्रोसेसर 3810 का मूल्य 10,150 रू. है और उत्पाद पर 2 वर्ष की वारंटी है।
     यह है ख़ास उषा कोल्ड प्रेस ज्यूसर्स में:
    कंपनी ने उषा न्यूट्रीप्रेस कोल्ड प्रेस ज्यूसर के दो मॉडल्स- सीपीजे 382एफ और सीपीजे 382एस को लॉन्च किया है, जो स्वास्थ्य के प्रति सचेत आधुनिक लोगों की आवश्यकता के अनुसार डिजाइन हैं और स्टोर्स पर तथा ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इसका ऑगर 67 आरपीएम पर चलने के साथ, लो-स्पीड में ज्यूसर ज्यूस को निचोड़कर निकालता है और सब्जी या फल को पीसता नहीं है, जिससे पोषक तत्व, खनिज, एंजाइम और स्वाद बने रहते हैं। सीपीजे का उपयोग फल का रस निकालने के अलावा कई कामों में किया जा सकता है, इसकी सहायता से आप कच्ची सब्जियों, पत्तेदार सब्जियों से ज्यूस और दानों या अनाज का दूध भी निकाल सकते हैं।
    दोनों मॉडल्स में इनबिल्ट 200वाट लो स्पीड कॉपर मोटर है, जो धीमी गति से चलती है और कम आवाज और कंपन करती है, इस प्रकार इसका जीवन लंबा होता है। प्रत्येक सीपीजे के साथ स्पिनिंग ब्रश, ज्यूसिंग बाउल, फीडिंग ट्यूब, क्लीनिंग ब्रश, पुशर और पल्प एंड ज्यूस कंटेनर आता है। स्पिनिंग ब्रश अधिकतम रस निकालना, रसों का सुगम मिश्रण, अच्छी सफाई और बाधा-रहित ज्यूसिंग सुनिश्चित करता है। 
     
    उषा न्यूट्री कोल्ड प्रेस ज्यूसर 382एफ का मूल्य 12,990 रू. है, जबकि सीपीजे 382एस का मूल्य 9,990 रू. है। दोनों उत्पा2दों पर 2 साल की वारंटी और मोटर पर 5 साल की वारंटी है।

    #उषा इंटरनेशनल #उषा न्यूट्री कोल्ड प्रेस ज्यूसर 382एफ #उषा फूड प्रोसेसर 3811

    Keep Reading

    Two new examples of innovation! JSW Paints has launched an AI paint visualizer, while Godrej has introduced ‘Ninja’ pet food in South India.

    नवाचार की दो नई मिसालें! जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने लॉन्च किया AI पेंट विजुअलाइजर, गोदरेज ने दक्षिण भारत में उतारा ‘निंजा’ पेट फूड

    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    Rani's goal: Making every woman feel beautiful

    रानी का लक्ष्य हर महिला को खूबसूरती का एहसास

    Mumbai has become a global hub for home decor and textiles.

    मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल का ग्लोबल हब

    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Dil Deewana Ho Gaya': The sweet essence of 90s romance arrives on July 31st.

    दिल दीवाना हो गया: 31 जुलाई को आ रही 90s रोमांस की मधुर खुशबू

    July 14, 2026
    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    July 14, 2026
    A mega-event showcasing skills, employment, and innovation to be held in Lucknow on World Youth Skills Day.

    विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में सजेगा कौशल-रोजगार-नवाचार का महाकुंभ

    July 14, 2026
    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    July 14, 2026
    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    July 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading