Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    इस फेस्टिव सीजन में बजाज फिनसर्व से प्रोफेशनल लोन प्राप्त करके जीतिए अबू धाबी की ट्रिप

    By September 27, 2019 बिजनेस No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 562

    सीए और डॉक्टर जैसे प्रोफेशनल्स के लिए रोमांचक एवं आकर्षक ईनाम जीतने का मिलेगा मौका

    पुणे, महाराष्ट्र,27 सितम्बर 2019:  दुर्गा पूजा (नवरात्र) के महापर्व की आहट सुनते ही बजाज फिनसर्व ने अपनी ऋण देने वाली शाखा- बजाज फाइनेंस लिमिटेड के माध्यम से चार्टर्ड एकाउंटेंट और डॉक्टर जैसे प्रोफेशनल्स के लिए कंपनी की तरफ से रोमांचक ऑफर्स की घोषणा की है।

    4 सितंबर और 5 नवंबर, 2019 के बीच लोन का आवेदन करने वाले प्रोफेशनल्स को न केवल आसानी से प्रचुर मात्रा में धनराशि प्राप्त होगी, बल्कि उन्हें कई आकर्षक पुरस्कार अर्जित करने का मौका भी मिलेगा, जिनमें अबू धाबी की यात्रा और 5000 रुपए मूल्य के गिफ्ट वाउचर जीतना शामिल है। चिकित्सा से जुड़े प्रोफेशनल्स ‘डॉक्सपर’ सदस्यता भी जीत सकते हैं, जो कि उनके डिजिटाइज नुस्खे लिखने को आसान बनाने का अभिनव समाधान है।

    प्रोफेशनल्स के लिए बजाज फिनसर्व के अनुकूलित वित्तीय समाधानों में उत्पादों का पूरा एक समूह शामिल है, जिनका व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार लाभ उठाया जा सकता है। इनमें से कुछ की झलक यहां प्रस्तुत है –

    घर रेनोवेशन के लिए मिलेगा पर्सनल लोन:

    इस त्योहारी सीजन में अपने घर को नया रूप-रंग देने के इच्छुक पेशेवर लोग आसानी से बजाज फिनसर्व का कोई पर्सनल लोन प्राप्त करके अपनी यह तमन्ना पूरी कर सकते हैं। डॉक्टर्स के लिए पर्सनल लोन या चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए पर्सनल लोन लेकर पेशेवर लोग 37 लाख रुपए तक की फंडिंग हासिल कर सकते हैं और इस तरह बिना कोई समझौता किए वे अपने घर का रेनोवेशन कर सकते हैं।

    कार्यस्थल को फिर से चमकाने के लिए फटाफट बिजनेस लोन:

    अपने कार्यस्थल का विस्तार करने से लेकर उसका रेनोवेशन करने तथा मशीनरी और सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने हेतु प्रोफेशनल्स बजाज फिनसर्व से डॉक्टर्स बिजनेस लोन या चार्टर्ड अकाउंटेंट बिजनेस लोन प्राप्त कर सकते हैं। ये लोन केवल 24 घंटों के भीतर इंस्टैंट एप्रूवल और डिस्बर्सल की सुविधा के साथ दिए जाते हैं। पेशेवर लोग कुछ भी गिरवी रखे बिना 37 लाख रुपए की धनराशि उधार ले सकते हैं।

    लचीला और ऐसा परेशानी-मुक्त वित्तपोषण, जो छुट्टियों के लिए आदर्श फाइनेंसिंग है

    किसी यात्रा के वित्तपोषण विकल्पों की तलाश करने वाले पेशेवर लोग बजाज फिनसर्व का पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते हैं। यहां वे फ्लेक्सी लोन सुविधा का विकल्प भी चुन सकते हैं, जो छुट्टी के दौरान होने वाले अप्रत्याशित खर्चों के समय बड़े काम आती है। इस सुविधा के साथ पेशेवर लोग हर बार धन की आवश्यकता होने पर अपने लोन की धनराशि में से आंशिक तौर पर कई हिस्सों में उधार ले सकते हैं, और मात्र निकाली गई राशि पर ही ब्याज लगाया जाता है। यहां तक कि वे पूरे कार्यकाल के दौरान मात्र ब्याज भरने वाली ईएमआई का विकल्प चुन सकते हैं और मूलधन सबसे आखिर में चुका सकते हैं। इस प्रकार वे बड़ी आसानी से अपने नकदी प्रवाह का प्रबंधन करते हुए अचानक होने वाले यात्रा विस्तार अथवा खोए हुए सामान की स्थितियों को तनावमुक्त ढंग से संभाल सकते हैं।

    बजाज फिनसर्व के समाधानों को जो चीज और भी आकर्षक बनाती है, वह है उनकी सीजनल डील और ऑफर। अबू धाबी की ट्रिप, गिफ्ट वाउचर्स तथा डॉक्सपर सब्सक्रिप्शन के जीतने का मौका पाने के साथ-साथ पेशेवर लोग बजाज फिनसर्व से अपने पूर्व-अनुमोदित लोन ऑफर की जांच (pre-approved loan offer) भी कर सकते हैं ताकि आवेदन प्रक्रिया को तेज किया जा सके और अनुकूलित शर्तों पर उनको वित्त मिल सके।

    #Bajajfinserv #बजाज फिनसर्व #बजाज फिनसर्व प्रोफेशनल लोन

    Keep Reading

    Central Asia's new financial hub launched! Tamchy SFIT opens its first business center.

    मध्य एशिया का नया वित्तीय हब शुरू! तमची एसएफआईटी ने खोला पहला व्यापार केंद्र

    A big gift from Samsung: 30 top students received a reward of ₹1 lakh!

    सैमसंग का बड़ा तोहफा: 30 टॉप स्टूडेंट्स को मिला ₹1 लाख का इनाम!

    U&i has launched new, affordable, and powerful gadgets!

    U&i ने लॉन्च किए सस्ते और दमदार नए गैजेट्स!

    ORAFOR Launches New Premium Hospitality Uniform Collection

    ORAFOR ने लॉन्च किया हॉस्पिटैलिटी का नया प्रीमियम यूनिफॉर्म कलेक्शन

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    Every Future, Every Planet: Godrej and the Bhamla Foundation’s Dual Initiative for Climate and Women’s Empowerment

    हर फ्यूचर, हर प्लैनेट: गोदरेज और भामला फाउंडेशन की जलवायु-महिला सशक्तिकरण की दोहरी पहल

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading