मुंबई, 22 जनवरी, 2020: अपनी विकास यात्रा में वितरकों को साझेदार बनाने और उनकी सहायता करने के लिए, बिसलेरी ने देश भर के वितरकों के लिए 200 अशोक लीलैंड टेंपों खरीदे। मुंबई में बिसलेरी के कॉरपोरेट ऑफ़िस में वितरकों को टेंपो सौंप दिये गये। यह टेंपो के वितरण का अभी पहला ही चरण है। आने वाले महीनों में और अन्य वितरकों को भी टेंपो दिये जायेंगे।

बिसलेरी इंटरनेशनल ने अगले 5 वर्षों के लिए एक महत्वाकांक्षी विकास लक्ष्य प्राप्त करने की यात्रा शुरू की है। कंपनी ने नई उत्पाद श्रेणियों में उद्यम आरम्भ किया है, उपभोक्ता के साथ जुड़ने के लिए नये दृष्टिकोण अपनाए हैं, साथ ही में अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाओं को स्थापित करने और बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए नेटवर्क और बुनियादी ढांचे के निर्माण में भी निवेश किया है।
हालांकि, कंपनी की सबसे बड़ी संपत्तियों में से एक – व्यवसाय साझेदारों के समर्थन के बिना विकास की यात्रा ऐतिहासिक नहीं हो सकती है। वितरक, निर्माताओं और उपभोक्ताओं को आसानी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वितरकों को चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करने की जरूरत:
बिस्लेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स एवं लॉजिस्टिक्स, सीनियर जनरल मैनेजर टायरॉन डॉल ने कहा, “हम वितरकों को अपने व्यवसाय के महत्वपूर्ण हिस्सेदारों में से एक मानते हैं। इस पहल ने वितरकों को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया क्योंकि वे वितरण के अपने पैमाने को बढ़ाने और बाजार में कुशलता से सेवा देने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, जैसा कि हम देखते हैं, आज के उपभोक्ताओं के पास पहले से अधिक विकल्प हैं, और अधिक माध्यम हैं। इसलिए, वितरकों को इन चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करने की जरूरत है जिससे न केवल ब्रांड को फायदा होगा बल्कि नतीजतन उनकी वृद्धि भी होगी।”






