विद्यांत हिन्दू पीजी कॉलेज की कॉमर्स काउंसिल के तत्वावधान में बजट विश्लेषण पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो धर्म कौर ने की। इसमें मुख्य व्याख्यान वाणिज्य के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव का हुआ। इसके अलावा डॉ सुभाष सरकार, डॉ बीबी अग्रवाल, डॉ आरके मिश्र, डॉ दीपकिशोर श्रीवास्तव, भी परिचर्चा में शामिल हुए।

इसमें नए कर, कृषि, उद्योग, रक्षा, सामाजिक सुरक्षा आदि से सम्बंधित बजट प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया। समारोह के संयोजक विभागाध्यक्ष डॉ राजीव शुक्ला थे, संचालन डॉ शशिकांत त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर डॉ समीर तिवारी, डॉ हनीफ, डॉ दिनेश मौर्य, डॉ अभिषेक वर्मा, डॉ राजू कश्यप, डॉ शांतनु श्रीवास्तव, डॉ कौटिल्य श्रीवास्तव, डॉ गीतेश गुप्ता, डॉ प्रियंका अवस्थी सहित अन्य विभागों के आचार्य व विद्यार्थी मौजूद थे।






