इंदौर, 09 अक्टूबर 2019: फैबइंडिया, लाइफस्टाइल रिटेलर ने अपने नए रिटेल फार्मेट, का पहला एक्सपीरियंस सेंटर इंदौर के विजय नगर चौराहा में लॉन्च किया है। लगभग 8415 स्क्वेअर फुट में पूरी भव्यता के साथ लॉन्च किया गया ये स्टोर फैबइंडिया की मल्टी-डायमेंशियल उत्पाद रेंज को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। सेंटर में कई श्रेणियों और सेवाओं में हर आयु वर्ग और उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कई अलग अलग तरह के उत्पादों को प्रस्तुत किया है।
फैबइंडिया एक्सपीरिएंस सेन्टर में फैबकैफे और एक इंटीरियर डिजाइन स्टूडियो भी है, जिसमें इनकी सिग्नेचर ऑफरिंग के अलावा संपूर्ण परिवार के दैनिक इस्तेमाल के वाले कपड़े, एसेसरीज, घरेलू और लाइफस्टाइल प्रॉडक्ट्स, एल्टरेशन स्टूडियो, पर्सनल केयर और ऑर्गेनिक फूड्स, और एक किड्स जोन भी शामिल हैं। नए फार्मेट का उद्देश्य अनोखे अनुभव तैयार करके ग्राहकों को खुश करना है।
फैबकैफे में एक पौष्टिक और समसामयिक मैन्यू को पेश किया गया है, जिसमें क्षेत्रीय विविधता के साथ इंडिया के विविध व्यंजनों को दिखाया गया है।

मैनेजिंग डाइरेक्टर विनय सिंह,फैबइंडिया ने इस मौके पर कहा कि ‘‘हम इंदौर में अपना पहला नया एक्सपीरियंस सेंटर खोलने के मौके पर बेहद प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं। यह फार्मेट अन्य शहरों में बहुत अच्छी तरह से सराहा गया है और हम उसी समग्र अनुभव को बनाने के लिए तत्पर हैं जो फैबकैफे से फैबइंडिया की पेशकश के रूप में इंदौर में हमारे ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।’’






