Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कैंसर इंस्टीट्यूट में कैशलेस योजना शुरू, आयुष्मान के तहत 1000 लोग ले चुके हैं स्वास्थ्य लाभ

    ShagunBy ShagunSeptember 15, 2023 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट में आयुष्मान योजना अंतर्गत लाभान्वित 1000वें मरीज प्रदीप मिश्र को सम्मानित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 694

    • कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट में हुआ आयोजन

    लखनऊ, 15 सितंबर 2023: मरीज भगवान है। आप लोग उसकी सेवा भगवान समझ कर करें। संस्थान परिसर में उसको पारिवारिक माहौल दें। इससे उसको मानोबल बढ़ेगा। साथ ही उसका परिवार आपके ही गुणगान करेगा। कुछ ऐसे टिप्स दिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने। मौका था कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट में आयुष्मान के 1000वें मरीज को सम्मानित करने व पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस योजना शुरू करने का।

    संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने माना कि प्रदेश के 41 से अधिक जिलों के मरीज यहीं आते हैं। इसलिए यहां मरीजों का दबाव है। फिर भी मरीज और उनके परिजन को बेहतर सुविधा देना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने संस्थान परिसर में इलाज के अलावा स्वच्छ पेयजल, बैठने के लिए अच्छी बेंच और परिजन के रुकने के लिए बेहतर वातावरण देने के निर्देश भी दिए। डिप्टी सीएम ने इस मौके पर आयुष्मान योजना अंतर्गत स्वास्थ्य लाभ प्राप्त 1000वें मरीज प्रदीप मिश्र को सम्मानित भी किया। साथ ही संस्थान में शुरू हुई हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।

    साचिस की सीईओ संगीता सिंह ने बताया कि संस्थान आयुष्मान योजना के तहत मात्र पांच महीने में एक हजार मरीजों को लाभान्वित कर चुका है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने साचीस की ओर से भविष्य में भी पूरी मदद का आश्वासन दिया। साथ ही उम्मीद जताई कि इस परिसर में आयुष्मान योजना के तहत अन्य रोगों का भी इलाज हो सकेगा।

    एसजीपीजीआई के निदेशक बताया कि वर्तमान में संस्थान में तीन ऑपरेशन थियेटर और 250 बेड हैं। साथ ही सस्ती दवाएं भी उपलब्ध हैं। अगले महीने तक 339 बेड बढ़ने जा रहे हैं। इसके बाद इस इंस्टीट्यूट में 734 बेड की सुविधा मिल सकेगी।

    इस मौके पर संस्थान के सीएमएस डॉ अनुपम वर्मा, सुपरिंटेंडेंट डॉ देवशीश शुक्ला, डॉ गौरव सिंह समेत संस्थान के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana provides relief to people from electricity bills: A. K. Sharma

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को मिल बिल से राहत : ए. के. शर्मा

    The Yogi government has paved the way for the payment of outstanding honorarium to literacy workers, allocating approximately ₹397.19 crore for 64 districts.

    योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के लिए लगभग ₹397.19 करोड़ आवंटित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    November 4, 2026
    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    November 4, 2026
    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    November 4, 2026
    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    November 3, 2026
    Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana provides relief to people from electricity bills: A. K. Sharma

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को मिल बिल से राहत : ए. के. शर्मा

    November 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading