सीएम योगी ने बनवाया नया पासपोर्ट, MP पद से इस्तीफा देने के बाद रद्द हुआ था पुराना पासपोर्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के गोमती नगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में आज अचानक से पहुंचकर अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण करवाया, जब तक मुख्यमंत्री वहां रहें तब तक अधिकारियों की सांसें अटकी रही और पूरे महकमे में हड़कंप मच रहा। सीएम के काफिले के जाने के बाद में अधिकारियों ने राहत की सांस ली।








