‘प्रथम स्थान’ पर रही सी.एम.एस. झाँकी
लखनऊ की गणतंत्र दिवस परेड में सी.एम.एस. ने सर्वाधिक 12 पुरस्कार जीते हैं। इसके अलावा छात्रों ने परेड के विभिन्न कार्यक्रमों में 11 पुरस्कार का परचम लहराया है। हरि ओम शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शिनी के उपरान्त यह झाँकी सी.एम.एस. कानपुर रोड के प्रांगण में सभी के अवलोकनार्थ रखी गई है, जहाँ छात्र, अभिभावक, शिक्षक व सभी नागरिक इस झाँकी को नजदीक से देखकर इससे प्रेरणा ग्रहण कर सकते हैं।
मुख्य सचिव ने किया पुरष्कृत
लखनऊ, 29 जनवरी। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित गणतंत्र दिवस परिसमाप्ति समारोह के अवसर पर सी.एम.एस. को गणतन्त्र दिवस परेड के विभिन्न कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सर्वाधिक 12 पुरस्कारों से नवाजा। इसी कड़ी में प्रदर्शित झाँकी ‘मंगलमय है वह जगह जहाँ प्रभु महिमा गाई जाती है’ को प्रथम पुरस्कार एवं ‘चल वैजयन्ती’ पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस पुरूस्कार को डा. जगदीश गाँधी ने पुरस्कार ग्रहण किया। बीटिंग द रिट्रीट’’ के उपरान्त एक अनौपचारिक वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह झाँकी सारे समाज को प्रार्थना का जीवन में महत्व एवं सर्वधर्म समभाव का व्यापक संदेश देने में सफल रही है और यही हमारी असली कामयाबी है।







