लखनऊ, 31 दिसंबर : मेट डिपार्टमेंट ने लगातार ख़राब चल रहे मौसम को देखते हुए कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है, इसी के तहत आज लखनऊ समेत 50 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गयी है मेट डिपार्टमेंट ने अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की है मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट रहेगी। विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में दिन में कोहरा और रात में ठिठुरन बढ़ेगी। लोगों को ठण्ड से बचने की अपील की गयी है।
यूपी में आज से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल:
- 8वीं तक के स्कूलों में 15 दिन की छुट्टी
- आज से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
- शीतकालीन अवकाश के चलते बंद रहेंगे स्कूल







