डिश टीवी, डी2एच और वाचो ने #DishAudition और #Alaghitalent के साथ उभरते क्रिएटर्स को अपना टैलेंट दिखाने के लिए आमंत्रित किया, विजेताओं को वाचो एप पर दिखने का सुनहरा मौका मिलेगा
नई दिल्ली, 26 दिसंबर 2019: यदि आपमें कोई टैलेंट है तो यह खबर जरूर पढ़ें। बता दें कि मनोरंजन के उत्साह का जश्न मनाते हुए, डिश टीवी इंडिया लिमिटेड को #DishAudition और #Alaghitalent के 2।0 वर्जन को लॉन्च किया है। यह पहल कंटेन्ट निर्माताओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देती है। नये सीजन ने देश की युवा प्रतिभा के लिये अवसरों का संसार खोल दिया है और यह उन्हें अभिनय, गायन और नृत्य कौशल दिखाने और कल का सुपरस्टार बनने का अवसर देता है।
बता दें कि इस सीजन को जो बात अलग बनाती है वह है नए ओटीटी एप्पय वॉचो से इसका सहयोग। इस बार #DishAudition और #Alaghitalent के विजेता वाचो एप पर भी दिखेंगे और उन्हें स्टार बनने के लिये एक मंच मिलेगा। इसके अलावा, चयनित कलाकारों के लिये ईनाम और सांत्वना पुरस्कार भी होंगे।
भाग लेने के लिये यूजर्स को प्लेटफॉर्म्स पर सोशल मीडिया प्रोफाइल पर #DishAudition और #Alaghitalent का उपयोग कर अपनी प्रतिभा दिखाने वाले वीडियो अपलोड करने हैं। चूंकि इस बार कंटेन्ट वाचो एप पर भी होगा, इसलिये इस माह का थीम है ‘बॉलीवुड’, ताकि भाग लेने वालों को चुनने के लिये बहुत कुछ मिल सके।
इस पहल पर टिप्पणी करते हुए डिश टीवी इंडिया के कार्यकारी निदेशक एवं ग्रुप सीईओ अनिल दुआ ने कहा, ‘‘हम अपने दर्शकों के लिये #DishAudition और #Alaghitalent का दूसरा सीजन प्रस्तुत कर उत्साहित हैं, जो युवाओं को उनके कला कौशल का उपयोग करने और मनोरंजन के क्षेत्र में असाधारण भविष्य बनाने के लिये सशक्त करता है। वाचो शॉर्ट फॉर्मेट के मनोरंजक कंटेन्ट के लिये प्रसिद्ध है और युवा कलाकारों को कल का सितारा बनने के लिये मंच देने के हमारे आइडिया से मिलता-जुलता है। डिश टीवी इंडिया लिमिटेड में हम आने वाली पीढ़ियों को आत्मविश्वास और पहचान से सशक्त करना चाहते हैं और उनके लिये नये अवसरों के द्वार खोलना चाहते हैं।’’
भाग लेने की योग्यता यह है कि प्रतियोगियों को डिश टीवी और डी2एच दोनों के सभी सोशल पेजेस फॉलो करना होगा।
फेसबुक पेज इंस्टाग्राम पेज ट्विटर पेज-
डिश टीवी डिश टीवी इंडिया फेसबुक
| डिश टीवी | डिश टीवी इंडिया फेसबुक | Dishtv.India | डिश टीवी इंडिया |
| डी2एच | डी2एच फेसबुक | डी2एच ऑफिशियल | ऑफिशियल डी2एच_ट्विटर |






