Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»सेहत

    हास्य नाटक आज की जरूरत : डा.विद्याविंदु सिंह

    ShagunBy ShagunOctober 12, 2025 सेहत No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Comedy drama is the need of the hour: Dr. Vidyavindu Singh
    हास्य नाटक आज की जरूरत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 538

    आरके नाग के दो नाट्य संग्रहों का विमोचन

    लखनऊ। बली हाल में आयोजित समारोह में आरके नाग से प्रसिद्ध रामकिशोर नाग के लिखे दो हास्य नाट्य संग्रहों ‘इटालियानो’ और ‘हम तो चले हरिद्वार’ का विमोचन पद्मश्री डा.विद्याविंदु सिंह, अभिनेता डा.अनिल रस्तोगी और एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक दिवाकर मणि ने किया। इस अवसर पर अध्यक्षीय वक्तव्य में डा.विद्या विंदु ने नाटकों में साधारणीकरण की जरूरत बताते हुए कहा कि संत्रास भरे आज के समय में हास्य नाटकों की महत्ता बढ़ गयी है। मनोरंजन का साधन तो होते ही हैं, साथ ही समाज को स्वरूप और समस्याओं को इंगित करते हुए उनका समाधान भी सुझाते हैं।

    Comedy drama is the need of the hour: Dr. Vidyavindu Singh
    हास्य नाटक आज की जरूरत

    बिम्ब सांस्कृतिक समिति रंगमण्डल के संयोजन और नवल शुक्ल के संचालन में चले कार्यक्रम में डा. अनिल रस्तोगी ने रमेश मेहता, सतीश डे आदि के हास्य नाटकों के दौर की चर्चा करते हुए कहा कि नाग के लिखे हास्य नाटक मंचन के योग्य हैं। उन्हें मोहन राकेश के नाम का पुरस्कार मिल चुका है। हास्य नाटक लिखना और करना दोनों मुश्किल होता है।

    बैंक अधिकारी दिवाकर मणि ने काव्येषु नाटकं रम्यं उक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि नाट्य साहित्य समाज को शिक्षित करता है।रचनाकार गोपाल कृष्ण शर्मा मृदुल ने विचार रखते हुए बताया कि लेखक ने हास्य के संग व्यंग्य को भी बखूबी नाटकों में उभारा है। श्री नाग ने आभार व्यक्त करते हुए अपने रचनाकर्म के बारे में बताया। विमोचित संग्रहों में विशिष्ट हास्य के तीन-तीन प्रहसन हैं। नाटक वे अब तक विविध विषयों पर ममता, रांग नम्बर, बंगला नम्बर 302, द कान्ट्रैक्ट, बकरी की मौत, सत्यदेव, कैदी सूरज की वापसी, स्पीड ब्रेकर, रिसते रिश्ते, कबीर एक ध्रुव तारा, घौलू पंडित, मुझे मौत दे दो आदि 46 छोटे बड़े नाटक लिखे हैं। इनमें से अधिकांश मंचित हो चुके हैं। उनका नाट्य संग्रह ‘वन टू का फोर’ भी प्रकाशित हो चुका है।

    Shagun

    Keep Reading

    Energy imbalance in the body during summer: Don't ignore fatigue, it's your body's SOS signal!

    गर्मियों में शरीर की ऊर्जा का असंतुलन: थकान को नजरअंदाज न करें, ये शरीर का SOS सिग्नल है!

    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    घुटने बोलते हैं, लड़खड़ाता हूँ, लेकिन मजे में हूँ

    7 Amazing Benefits of Eating Water Chestnuts – From Anemia to Diabetes

    सिंघरी खाने के 7 अद्भुत फायदे – एनीमिया से डायबिटीज तक

    Chironji: The Secret Ingredient of Sweets and an Ancient Treasure of Ayurveda!

    चिरौंजी: मिठाइयों का सीक्रेट इंग्रीडिएंट और आयुर्वेद का प्राचीन खजाना!

    जंग : इंसानियत की कब्रगाह

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’: युवाओं को मिलेगा हुनर का नया सहारा

    June 28, 2026
    Devotees throng Khatu Shyam bhajan evening; BJP leader assures women of support

    खाटू श्याम की भजन संध्या में उमड़े भक्त, BJP नेता ने मातृशक्ति को दिया भरोसा

    June 28, 2026
    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading