नौशाद संगीत डेवलपमेंट सोसायटी करेगी सम्मान
लखनऊ, 10 फरवरी 2021: नौशाद संगीत डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आत्माराम सावंत के लिखे मूल मराठी नाटक ‘खुदा खैर करे’ का श्रीधर जोशी द्वारा किए हिन्दी रूपांतरण का मंचन प्रसिद्ध रचनाकार हसन काजमी के निर्देशन में किया जा रहा है।
सोसायटी के अध्यक्ष अतहर नबी ने बताया कि संगीत नाटक अकादमी गोमतीनगर स्थित वाल्मीकि रंगशाला में शुक्रवार 19 फरवरी की शाम होने वाले इस मंचन से पहले मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी डा. अनीस अंसारी और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी व डा.विक्रम सिंह संस्कृति व रंगक्षेत्र में कार्यरत विजय वास्तव, डा.अनिल रस्तोगी, राजा अवस्थी जैसी कई मूर्धन्य हस्तियों को उनके योगदान के लिए नौशाद सम्मान से अलंकृत करेंगे।
इस असवर पर प्रस्तुत होने वाले लेखक श्रीधर जोशी दूरदर्शन और लखनऊ रंगमंच से जुड़े रहे और ‘चेल्काश’ जैसी प्रस्तुतियों दे चुके हैं। उनके द्वारा रूपांतरित इस जबरदस्त हास्य नाटक को 30 दिन की गहन प्रशिक्षण नाट्य कार्यशाला में तैयार किया जा रहा है। कार्यशाला में रंगकर्म के विभिन्न पक्षों पर विशेषज्ञ काम कर रहे हैं। प्रस्तुति तैयार करने में मंच व मंच पाश्र्व के पक्षों में लगभग 20 कलाकारों की टीम लगी हुई है।







