अजय कुमार लल्लू सहित सैंकड़ों नेता अलग-अलग जिलों में हुए गिरफ्तार
लखनऊ 28 सितम्बर 2020: उप्र कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर मोदी सरकार द्वारा बनाये गये कृषि कानून के खिलाफ आज प्रदेशव्यापी आन्दोलन के तहत हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता जिलो-जिलों में सड़कों पर उतरे जिन्हें पुलिस ने बलपूर्वक गिरफ्तार कर लिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में विधानसभा की ओर कूच कर रहे हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को परिवर्तन चौक पर योगी सरकार के इशारे पर भारी पुलिस बल द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और बसों में भरकर इको गार्डेन ले गये। देर सायं उन्हें रिहा किया गया। कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह को परिवर्तन चौक पहुंचने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गयी जहां देर सायं रिहा किया गया।







