परिषद ने कहा बिजली कंपनियों को ओवर बिलिंग पर एक अभियान चला कर ऐसे लोगों को दंडित किया जाए जो पहले ज्यादा बिल बनाते हैं और उपभोक्ता जब परेशान होकर भटकता है उसका शोषण कर बिल ठीक किया जाता है
लखनऊ, 23 अप्रैल: सुल्तानपुर की भाजपा सांसद मेनका संजय गांधी ने आज बिजली के मामले पर एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें उनके द्वारा एक किसान की कहानी बताते हुए यह कहा जा रहा है कि उनके पास एक किसान आया वह अपने घर में एक बल्ब जलाता है उसका बिजली का बिल रुपया 8000 का था वह अधिशासी अभियंता के पास गया और उसने कहा कि हमारा बिल ठीक करो नहीं तो हम माननीय सांसद जी के पास जाएंगे और 10 मिनट के अंदर अधिशासी अभियंता महोदय ने किसान का बिजली का बिल रुपया 258 कर दिया आगे उन्होंने कहा यह रोज-रोज होता है ।
उपभोक्ता परिषद ने कहा माननीय सांसद जी ने एक घटना बयान करके ओवर बिलिंग की पोल खोल दी सही मामले में पूरे उत्तर प्रदेश की सभी बिजली कंपनियों में लाखों विद्युत उपभोक्ता बिजली बिल गडबडी को लेकर बिजली दफ्तरों के चक्कर लगाते रहते हैं कहीं मीटर रीडिंग गलत है कहीं भार गलत है कहीं उनका बिल गलत है ऐसे में अब सभी बिजली कंपनियों को माननीय सांसद जी की इस गंभीर बात को ध्यान में रखते हुए अपने में सुधार लाना चाहिए इससे जहां बिजली विभाग की छवि भी सुधरेगा वहीं प्रदेश के उपभोक्ताओं के साथ न्याय भी होगा।
यह तो एक उदाहरण मात्र है: अवधेश कुमार वर्मा
इस मामले पर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा आज भारतीय जनता पार्टी की माननीय सांसद मेनका संजय गांधी ने एक वीडियो ट्वीट किया बिजली बिल के मामले में वह तो एक उदाहरण मात्र है पावर कार्पोरेशन प्रबंधन व बिजली कंपनियों को उसे एक उदाहरण मानकर एक बडा अभियान चलाना चाहिए पूरे प्रदेश में इस प्रकार की घटनाएं बडे पैमाने पर हो रही हैं उपभोक्ताओं की ओवर बिलिंग कोई नई बात नहीं है इस पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में भी कई बार मुद्दा उठा है प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के बिल को पहले ज्यादा बना दो फिर उसको सही करो यह उपभोक्ताओं के शोषण का एक बडा जरिया है उपभोक्ता चाह कर भी मुआवजा कानून का लाभ नहीं ले पा रहे हैं क्योंकि प्रदेश में मुआवजा कानून को लागू हुए एक वर्ष से ज्यादा बीत गया लेकिन उसे सही मायने में आज तक धरातल पर नहीं उतारा गया ऐसे में बिजली कंपनियों को अपने में सुधार लाते हुए माननीय सांसद जी की बातों को ध्यान देते हुए एक बडा अभियान ओवर बिलिंग पर चलना चाहिए।







