लखनऊ , 06 अप्रैल, 2021: कोरोना संक्रमण को रोकने को लेकर कंटेंमेंट जोन बनाए जाने को लेकर जारी नए शासनादेश के बाद अब राजधानी लखनऊ में नए सिरे से कंटेंमेंट जोन का गठन होगा।
अधिकारियों के अनुसार, अब एक केस पर 25 मीटर रेडियस में बीस घरों और एक से अधिक केस मिलने पर 50 मीटर रेडियस में 60 घरों को कंटेंमेंट जोन मानते हुए टेस्टिंग व सैनिटाइजेशन होंगे।
इसी क्रम में मरीजों के अनुसार कंटेंमेंट जोन तय होंगे। अभी तीन अप्रैल तक मिले मरीजों के अनुसार शहर में 681 माइक्रो कंटेंमेंट जोन हैं। अभी सभी कंटेंमेंट जोन में बैरीकेडिंग भी नहीं है। होम आइसोलेशन में रह रहे जिस मरीज ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और बैरीकेडिंग न करने की अपील की, वहां बैरीकेडिंग नहीं की गई थी। नए आदेश के तहत नए कंटेंमेंट जोन की व्यवस्थाएं की जाएंगी। बैरीकेडिंग को लेकर नए आदेश में कोई जिक्र नहीं है।







