- हस्तशिल्प मेले का आयोजन एक्पो मार्ट जिला उद्योग केन्द्र कैसरबाग में 15 दिसम्बर तक किया
- गया है।
- हाइड्रोलिक ओपनिंग सिस्टम बेड रहा आकर्षण का केन्द्र
लखनऊ 13 दिसम्बर। हस्तशिल्प सप्ताह के अन्तर्गत कैसरबाग स्थित जिला उद्योग केन्द्र के एक्पो मार्ट में टाई एंड डाई की साड़ियां खासी पसंद की जा रही है। इसका कारण है कि इसमें ऑन डिमांड गोटा आदि भी जोड़ा जाने लगा है। इसके साथ ही सहारनपुरी फर्नीचर में अब हाइड्रोलिक बैड लिड ओपर लगाए जाने लगे है। इसलिए उनकी मांग भी बढ़ी है।

कानपुर की आयुषी ने बताया टाई एण्ड डाई की साड़ियां नए डिजाइन के साथ तैयार की गई है। इस ट्रेडिशनल आर्ट का युवाओं में भी खासा क्रेज है। बूंदी, लहरियां और फूल की डिजाइन खासी पसंद की जा रही है। आकर्षण को बढ़ाने के लिए गोटा पत्ती भी जोड़ी जा रही है। इनकी कीमत 250 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक है।
प्रदर्शनी में सहारनपुर के असद खान हाइड्रोलिक ओपनिंग सिस्टम वाला बेड भी लाए हैं। उसकी कीमत पचास हजार रुपए है। इसके साथ ही नाम लिखे और बेड भी वह तैयार कर रहे हैं। जो अधिक इन्वेंस्ट नहीं करना चाहते उनके लिए केवल वुड कार्विंग वाले बेड के बैक भी मेले में मिल रहे हैं।








