Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    दाह संस्कार पैकेज महँगा, शव नदियों में बहाए जा रहे या फिर गंगा की रेती में हो रहे दफन!

    ShagunBy ShagunMay 14, 2021Updated:May 14, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 506

    लखनऊ। देश में कोरोना की दूसरी लहर मौत का कहर लेकर आयी है। देश में बहुत ही भयावह स्थिति बन गई है , लेकिन सरकारों का कहना है कि स्थिति में सुधार जल्द हो जायेगा। बहुत से लोग ठीक भी हो रहे हैं। वहीं यूपी से कुछ ऐसी तस्वीरें आयीं हैं जिसमें स्थितियाँ और भयावह दिखने लगती हैं। इसी सोमवार को यूपी के बलिया और गाजीपुर जिले में तथा बिहार के बक्सर में गंगा नदी पर बह रहे सैकड़ों शवों को देख लोग भय से व्याप्त हो गये और शासन व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़े हो गये।

    दो दिन बाद यूपी के उन्नाव जिले के शुक्लांगज में ही कई शवों को गंगा नदी में बहते देखा गया। कई शवों को गंगा की रेती में ही दफना दिया गया है। वहां रेती के बहुत से टीले बने नजर आ रहे हैं।

    शवों को मुख्य रूप से हाजीपुर इलाके के रौतापुर गंगा घाट पर दफनाया गया। बुधवार को 16 शवों में 13 शवों को रेती में दफनाया गया। बताया जा रहा है लगभग 20 दिनों से सैकड़ों शवों को गंगा की रेती में दफनाया जा चुका है।


    पूछताछ करने के लिए कहा है:

    उन्नाव के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा, “कुछ लोग शव नहीं जलाते बल्कि नदी द्वारा रेत में दफन कर देते हैं। मुझे जानकारी मिलने के बाद, मैंने अधिकारियों को घटनास्थल पर भेज दिया है। मैंने उनसे पूछताछ करने के लिए कहा है। कार्रवाई करें।”


    स्थानीय लोग बताते हैं कि आस-पास के लगभग दो दर्जन गाँव के लोग अपने परिचितों तथा अपने परिवारीजनों को जिनकी मौत कोरोना या अन्य बीमारी से इस बीच हुई है उनका दाह संस्कार नहीं कर पाये क्योंकि श्मशान घाट में जगह के आलावा दाह संस्कार का पैकेज काफी महँगा हो गया है। कोरोना काल के इस बेरोजगारी के दौर में उन ग्रामीणों के लिये यह 20 से 30 हजार का यह पैकेज पहाड़ सा बोझा लग रहा था। हिंदू रीति रिवाज में अंतिम संस्कार की एक अन्य विधि नदी में शवों को प्रवाहित करना भी है। लेकिन ग्रामीणों के नसीब में यह भी नहीं था , कई जगह गंगा में पानी कम होने के कारण कई शवों को दिल में पत्थर रखकर गंगा की रेती में ही दफना दिया गया।

    रेती में दफनाये इन शवों को लेकर स्थानीय लोगों में और प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। क्योंकि एक माह के बाद मानसून आने के बाद ये सारे शव रेती से बाहर निकल फिर नदी में उतराने लगेंगे। जिससे संक्रमित शवों के कारण फिर कोई बड़ी विपदा न आये।

    Shagun

    Keep Reading

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    June 7, 2026
    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    June 7, 2026
    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    June 7, 2026
    Humanity triumphs in the Malviya Nagar fire incident.

    मालवीया नगर अग्निकांड में इंसानियत की जीत

    June 7, 2026

    सोनिया गांधी का समर्पण और आज की कुर्सी-लोलुप सियासत

    June 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading