Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    ब्वॉयफ्रैंड निकला एचआईवी पॉजिटिव गर्लफ्रैंड ने कर दी हत्या

    ShagunBy ShagunMarch 27, 2018 Crime News No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 773

    नई दिल्ली, 27 मार्च। मिस केन्या बनने का सपना पाले बैठीं मॉडल रूथ कमांडे अपने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या के जुर्म में नैरोबी की लैंगाटा जेल में बंद हैं। लेकिन जेल में ही उन्हें ब्यूटी क्वीन कॉम्पिटिशन जीतने का मौका मिला। 2016 में वह मिस लैंगाटा प्रिजन चुनी गईं। रूथ ने हालांकि अब जाकर खुलासा किया है कि उन्होंने अपने प्रेमी को एचआईवी ग्रस्त होने के चलते मार डाला था।

    उनके मुताबिक, उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या धोखा देने या किसी अन्य शक में नहीं की थी, बल्कि खुद को एचआईवी ग्रस्त होने से बचाने के लिए आत्मरक्षा में की थी। उनके ब्वॉयफ्रेंड को एचआईवी हो गया था और वह रूथ को भी संक्रमित करना चाहता था। रूथ ने बताया कि जिस दिन उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड 22 वर्षीय फरीद मोहम्मद की हत्या की, उस दिन सुबह उससे खूब झगड़ा हुआ था।

    रूथ को घर में कार्पेट के नीचे एचआईवी ट्रीटमेंट से संबंधित एक कार्ड मिला, जिससे उन्हें फरीद के एचआईवी पॉजिटिव होने का पता चला। रूथ ने जब फरीद से इस संबंध में पूछताछ की तो वह झगड़े पर उतारू हो गया और धमकी देने लगा कि अगर रूथ ने उसकी बीमारी का खुलासा किया तो वह उसकी हत्या कर देगा। रूथ ने बताया कि फरीद ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला भी कर दिया।

    लेकिन रूथ ने अपनी जान बचाने के लिए अपनी उंगलियां उसकी दोनों आंख में घुसेड़ दीं, जिससे फरीद के हाथ छूटकर चाकू रूथ के सीने पर गिर गया। इसके बाद रूथ ने उसी चाकू से फरीद की हत्या कर दी। कोर्ट में भी रूथ ने कहा था कि उन्हें यह जानकर बेहद पीड़ा हुई कि जिस व्यक्ति को उन्होंने प्यार किया और जिस पर विश्वास किया, उसी व्यक्ति ने उन्हें एचआईवी से संक्रमित करने की कोशिश की।

    रूथ ने कहा कि चूंकि वह उस समय डरी-सहमी और सदमे की हालत में थी, इसलिए उसने फरीद पर चाकू से जानलेवा हमले किए। रूथ के घर से लड़ाई-झगड़े और चीख-पुकार की आवाज सुन पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने ही रूथ को पहले मेट्रोपॉलिटन हॉस्पिटल, फिर केन्याटा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां उसे एचआईवी संक्रमण से बचाने वाली दवाएं दी गईं।

    Shagun

    Keep Reading

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading