दिल्ली महिला आयोग ने मुनिरका इलाके से मुक्त कराया
नई दिल्ली, 30 जुलाई 2018: कुवैत और इराक भेजी जा रही नेपाल की 16 लड़कियों को दिल्ली महिला आयोग ने छुड़ाया है। इन लड़कियों को बहला फुसलाकर मानव तस्करी के लिए नेपाल से लाया गया था। पूछताछ में पता चला है कि इन लड़कियों को यहां से कुवैत और इराक भेजने की तैयारी थी। इन सभी के पासपोर्ट दलालों ने अपने पास रख लिए थे और उन्हें मुनिरका के एक छोटे से कमरे में बंद करके रखा गया था।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल खुद इन सभी का रेस्क्यू कराने गईं थीं। लगभग 8 महीने पहले से ये नेटवर्क चल रहा था। आरोप है कि 15 दिन पहले 7 लड़कियों को कुवैत और इराक भेजा जा चुका था। लड़कियों से पूछताछ में पता चला है कि इन लड़कियों से नेपाल से लाने वाले दलालों ने उनके पासपोर्ट अपने पास रख लिए थे और उन्हें एक छोटे से कमरे में बंद कर दिया था। आरोप है कि 15 दिन पहले भी सात लड़कियों को कुवैत और इराक भेजा जा चुका है।
दिल्ली महिला आयोग को सूचना मिली थी मुनिरका के घर में कुछ लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है। शिकायत के आधार पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने खुद रात करीब डेढ़ बजे पुलिस टीम के साथ घर पर छापा मारा। इस दौरान घर से 16 नेपाली लड़कियों को छुड़ाया गया है। इन लड़कियों को कुछ दिन पहले ही नेपाल से लाया गया था और विदेशों में भेजने की तैयारी थी।







