दलाल सोनू योगेश जालान और सोनू मलाड की गिरफ्तारी से हुए कई सनसनीखेज खुलासे
मुंबई, 03 जून। सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग में अभिनेता सलमान खान के भाई अरबाज खान का नाम सामने आने से सट्टेबाजों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच महाराष्ट्र पुलिस ने सट्टेबाजी के मुख्य आरोपी से पूछताछ कर कई खुलासे किए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस के दावे के अनुसार आईपीएल समेत कई मैच कराने वाले अब तक सबसे बड़े दलाल सोनू योगेश जालान और सोनू मलाड की गिरफ्तारी से कई सनसनीखेज खुलासे हुए पुलिस ने उन्हें 2 दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। उसने पुलिस को कई चौंकाने वाले खुलासे किये है ऐसा पुलिस का दावा है कि वह दाऊद के इशारे पर सट्टेबाजी का कारोबार करता था इसके लिए वह दुबई में बैठे और अनिल कोठारी के संपर्क में रहता था। उसके अलावा और पाकिस्तान में बैठे दाऊद के कुछ लोगों के संपर्क में था।







