Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    फिल्‍म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ का डांस पोस्‍टर जारी,पोस्टर में आम्रपाली दुबे की डांस मोड़ में इंट्री

    By February 13, 2020 Featured No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 642

    भोजपुरी फिल्‍म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ का डांस पोस्‍टर जारी कर दिया गया है, इस पोस्‍टर की खास बात ये है कि इसमें भोजपुरी यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे भी नजर आ रही हैं, जिनका रंग बिरंगी कॉस्‍ट्यूम में पोज ठुमकों वाला है। हालांकि इसमें फिल्‍म की लीड अभिनेत्री सहर आफसा ढोल लेकर फ्रंट में दिखी रही हैं, मगर आम्रपाली की पोस्‍टर पर इंट्री ने फिल्‍म के आकर्षण को और बढ़ाया है। पोस्‍टर पर खेसारीलाल भी नजर आये हैं।

    वहीं, फिल्‍म के पोस्‍टर को लेकर निर्माता निशांत उज्‍जवल ने बताया कि ‘मेहंदी लगाके रखना’ रीमार्केबल फिल्‍म थी। ऐसे में जब हम आज इसका सिक्‍वल बना रहे हैं, तो हमारे सामने एक चाइलेंज भी है कि हम फिल्‍म को और कितना बेहतर बना पाते हैं। यही वजह है कि ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ को हम बड़े पैमाने पर लेकर आ रहे हैं। इसके लिए फिल्‍म के लेखक, संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा बेहद मेहनत कर रहे हैं। जहां तक बात आम्रपाली दुबे की है, तो वे हमारी स्‍टोरी की डिमांड हैं। डांस पोस्‍टर में उनकी मौजूदगी फिल्‍म के लिए सकारात्‍मक है। हम फिल्‍म के अंदर जबरदस्‍ती कोई प्रयोग भी नहीं कर रहे। रजनीश मिश्रा ने ही इसका पहला पार्ट बनाया था, जिसने इतिहास रचा था। इसलिए हम सबों को उन पर पूरा भरोसा है। बस मैं इतना कहना चाहूंगा कि जब फिल्‍म रिलीज होगी, तो दर्शक इसे खूब प्‍यार दें और फिर इतिहास बने।

    यशी फिल्‍म्‍स, अभय सिन्‍हा और ईज माय ट्रिप डॉट कॉम प्रस्‍तुत और रेणु विजय फिल्‍म्‍स इंटरटेंमेंट बैनर तले बन रही ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ में खेसारीलाल यादव और सहर आफसा के अलावा एक बार फिर ऋतु सिंह नजर आयेंगी। तो एक गाने में यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे का भी दमदार एपीयरेंस होगा। फिल्‍म में श्रद्धा नवल, मनोज सिंह टाइगर, बृजेश त्रिपाठी, रोहित सिंह मटरू, नीलकमल, महेश आचार्य, अमित शुक्‍ला, निशा झा, महनाज श्राफ, सूर्या द्विवेदी और उदय तिवारी मुख्‍य भूमिका में होंगे। प्रोजेक्‍ट डिजाइनर अनंजय रघुराज और पीआरओ रंजन सर्वेश हैं। गीत विनय बिहारी, प्‍यारेलाल यादव, मनोज भावुक, अजीत हलचल और यादव राजा का होगा। छायांकन आर आर प्रिंस, एक्‍शन हीरा यादव, कोरियोग्राफी रिकी गुप्‍ता, संजय कोर्वे, संजीव शर्मा और कार्यकारी निर्माता अनिल कुमार सिंह व सुरेंद्र कुमार हैं।

    #v

    Keep Reading

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026
    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    September 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading