Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    लखनऊ में नवनिर्मित दो फ्लाईओवरों का लोकार्पण

    ShagunBy ShagunFebruary 15, 2025 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 293

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया खुर्रम नगर-पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर का उद्घाटन: लखनऊ में पाॅलिटेक्निक चौराहे से मुंशी पुलिया के ऊपर से सेक्टर 25 इंदिरा नगर चौराहे तक फ्लाईओवर एवं सेक्टर 25 इंदिरा नगर चौराहे से खुर्रमनगर चौराहे के ऊपर होते हुए कल्याणपुर चौराहे तक

    लखनऊ 15 फरवरी : लखनऊ में आज नवनिर्मित दो फ्लाईओवरों का विधिवत लोकार्पण किया गया। बता दें कि पाॅलिटेक्निक चौराहे से मुंशी पुलिया तक 171 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 4लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया गया। इसकी विशेषता यह है कि मुंशी पुलिया से पाॅलिटेक्निक चौराहे तक यह पूर्व निर्मित मेट्रो काॅरीडोर के साथ-साथ अलग-अलग लेवल पर चल रहा है। भूतल पर दोनों ओर सड़क पर आवागमन यथावत है और फ्लाईओवर के पाॅलिटेक्निक चौराहे पर अयोध्या हाईवे की ओर उतरने और मेट्रो के नगर की ओर मुड़ने में कहीं कोई व्यवधान नहीं है। किसी भी डायरेक्शन से आने-जाने वाला ट्रैफिक अपने-अपने मार्गों पर सुविधापूर्वक और तेज गति से आ जा सकता है।


    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि जो मांगें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी द्वारा रखी गयी हैं, उनको मैं स्वीकार करता हूँ।


    इसके साथ ही सेक्टर 25-इंदिरानगर से खुर्रमनगर चौराहे के ऊपर से कल्याणपुर चौराहे के पास तक 2.7 किमी0 लम्बे, 270 करोड़ रुपये से निर्मित 4 लेन फ्लाईओवर का भी लोकार्पण सम्पन्न हुआ है। यह दोनों फ्लाईओवर हाईवे लखनऊ-अयोध्या और लखनऊ-सीतापुर-दिल्ली को जोड़ने वाले मार्ग हाईवे-24ए पर स्थित है। जानकारी के अनुसार बताया गया कि वर्ष 2016 में एन.एच.ए.आई. द्वारा कराये गये यातायात सर्वेक्षण में पाया गया था कि इस पर से 46000 वाहन प्रतिदिन आते-जाते हैं। जो वर्तमान में 2 लाख से अधिक हो चुके हैं।

    इसके साथ ही समता-मूलक चौराहे से खुर्रमनगर चौराहे तक जाने वाले कुकरैल फ्लाईओवर का जिसका लोकार्पण वर्ष 2019 में किया गया था, उसका भी यहां इण्टरसेक्शन है। यह फ्लाईओवर बन जाने से जहां गति में कोई बाधा नहीं रहेगी वही दुर्घटनाओं की भी सम्भावना नहीं रहेगी।


    शहर में दो फ्लाईओवर समेत 114 प्रोजेक्ट का लोकापर्ण और शिलान्यास


    उल्लेखनीय यह है कि वर्ष 1999-2000 में जब राजनाथ सिंह भूतल परिवहन मंत्री थे। तब लखनऊ-अयोध्या हाईवे को लखनऊ-कानपुर हाईवे से जोड़ने की मांग स्वीकार करके लिंक रोड बनवायी गयी जो वर्तमान में अमर शहीद पथ के नाम से जानी जाती है। अब उसे बढ़ाकर पाॅलीटेक्निक चौराहे से मुंशीपुलिया होते हुए इंजीनियरिंग कालेज के पास सीतापुर हाईवे से जोड़ा गया और 4 लेन चौड़ीकरण किया गया था। इस प्रकार सीतापुर हाईवे से कानपुर हाईवे तक निर्बाध आवागमन सुनिश्चित हो गया। आज इस अवसर पर इस मार्ग के ऊपर बनाये गये इन दोनों फ्लाईओवरों के निर्माण से यह मार्ग दो गुना चौड़ा हो गया।

    विगत 25 वर्षों में जहां हाईवे ट्रैफिक में वृद्धि हुई है। वहीं लखनऊ में रजिस्टर्ड वाहनों की संख्या 5 लाख से बढ़कर 29 लाख पार हो गयी है। फ्लाईओवरों के बन जाने से आवागमन में अब बड़ी सुविधा होगी।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री अजय टम्टा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार, हर्ष मल्होत्रा, राज्यमंत्री, काॅर्पोरेट कार्य, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार, डा0 दिनेश शर्मा, मा0 सांसद, सांसद संजय सेठ, सांसद ब्रजलाल, महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, विधायक ओ0पी0 श्रीवास्तव, विधायक डा0 नीरज बोरा, विधायक योगेश शुक्ला, मा0 सदस्यगण विधान परिषद मुकेश शर्मा, संतोष सिंह, अमरेश कुमार, पवन सिंह, रामचन्द्र प्रधान तथा रक्षा मंत्री के ओ0एस0डी0 के0पी0सिंह, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, जनसम्पर्क अधिकारी राघवेन्द्र शुक्ल, त्रिलोक अधिकारी, प्रवीण गर्ग आदि के साथ संभ्रान्त नागरिक उपस्थित रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    Flames return to Uttarakhand's forests: The same story every year. Devastation... Is this the destiny of the mountains?

    उत्तराखंड के जंगलों में फिर लपटें: हर साल यही तबाही… क्या पहाड़ों की नियति यही है?

    The Murder of Relationships: Twin Daughters Killed in Kanpur; Son Murdered and Hanged in Badaun

    रिश्तों का कत्ल: कानपुर में जुड़वा बेटियों की हत्या, बदायूं में बेटे को मार फंदे से लटकाया

    Consumed by addictions to gambling and alcohol, a father turns into a monster and takes the life of his innocent son.

    जुए और शराब की लत में पिता बना हैवान, मासूम बेटे की पेड़ से लटकाकर ले ली जान

    'I will change the name of Kannauj to Gorakhpur!' — Akhilesh Yadav's sharp retort to Smriti Irani's challenge.

    ‘कन्नौज का नाम बदलकर गोरखपुर कर दूंगा!’ – स्मृति ईरानी के चैलेंज पर अखिलेश यादव का तीखा जवाब

    Grand Event in Lucknow: ‘I-Inspiration Awards 2026’ — A Unique Confluence of AI Education, Women's Empowerment, and Inspiration

    लखनऊ में ‘I-Inspiration Awards 2026’ का भव्य आयोजन: AI शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और प्रेरणा का अनोखा संगम

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Royal Gown Worth ₹3 Lakhs! Parul Yadav Steals the Show on the Red Carpet.

    ₹3 लाख का शाही गाउन! रेड कार्पेट पर पारुल यादव ने मचाया धमाल

    April 20, 2026
    Urgent Need for Diplomacy: Iran Closes Strait of Hormuz Again, Calls US a 'Pirate'

    कूटनीति की सख्त जरूरत: ईरान ने होर्मुज किया फिर बंद, कहा अमेरिका ‘समुद्री लुटेरा’

    April 20, 2026
    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    April 20, 2026
    Sahir and Amrita's Untold Love Story on Stage! 'Wo Afsana' Staged to Rousing Acclaim in Lucknow.

    साहिर-अमृता की अनकही प्रेम-कहानी मंच पर! ‘वो अफसाना’ का लखनऊ में धमाकेदार मंचन

    April 20, 2026
    Flames return to Uttarakhand's forests: The same story every year. Devastation... Is this the destiny of the mountains?

    उत्तराखंड के जंगलों में फिर लपटें: हर साल यही तबाही… क्या पहाड़ों की नियति यही है?

    April 20, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading