बीबीएयू के पत्रकारिता विभाग के छात्रों ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
लखनऊ, 13 सितम्बर: शुक्रवार को बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में संचालित पाठ्यक्रम एम.ए. प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने कक्षाओं में 2से 5 मिनट देरी से पहुँचने पर प्रवेश देने को लेकर कुलसचिव अश्वनी कुमार सिंह को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि हम छात्र दूर-दूर से कक्षाएं लेने आते है। कभी-कभी ट्रैफ़िक के चलते कुछ देर हो जाती है, जिससे कक्षाओं से बाहर कर दिया जाता है। छात्रों ने 5 मिनट देरी से पहुँचने पर कक्षाओं में प्रवेश देने अनुमति का आग्रह किया ।







