Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में मनाया गया बाबा नीम करौरी महाराज का निर्वाणोत्सव

    ShagunBy ShagunSeptember 29, 2023 Spirituality No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,322
    लखनऊ। बाबा नीम करौरी महाराज का 50वां निर्वाणोत्सव गुरुवार को गोमती तट स्थित हनुमान सेतु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान सेतु मंदिर के आचार्य चंद्रकांत द्विवेदी के संयाेजन में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदाकांत और सचिव दिवाकर त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रों के बीच बाबा की पूजा अर्चना कर सभी भक्तों के लिए सुख समद्धि की मंगल कामना की।
    बाबा के निर्वाणोत्सव पर हनुमान सेतु मंदिर में विध्नहर्ता गणेशजी, संकटमोचन हनुमानजी, देवी मंदिर व बाबा नीम करौरी महाराज के मंदिर को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया था। आचार्य ने बताया कि 26 जनवरी 1967 में बाबा नीब करौरी ने हनुमान सेतु मंदिर का निर्माण कराया। बाबा नीब करौरी ने मंदिर निर्माण के दौरान कहा था कि हनुमानजी के दर्शन से सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। यदि कोई श्रद्धालु दर्शन के लिए नहींं आ पाता तो वह यदि सच्चे मन से बजरंग बली को पत्र भेजकर कामना करेगा तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएगी।
    इस दौरान गोमती तट स्थित प्राचीन मंदिर बाबा नीम करौरी महाराज की तपोस्थली में 50वां निर्वाणोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठानों में श्रीरामचरित मानस, सुंदरकांड पाठ और हवन-पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने महाराजश्री के विग्रह का अभिषेक व चित्रपट का पूजन किया। अतुल तिवारी ने कहा, युग आएंगे, युग जाएंगे, परंतु बाबा का कार्य सदैव चलता रहेगा।
    शक्ति सिंह ने कहा कि बाबा महाराज अंतरयामी थे। वे अपने भक्तों का कष्ट बिना बताए ही जान जाते और निवारण कर देते थे। बाबा महाराज का आशीर्वाद प्राप्त मानव जीवन भर सफलता के नित्य आयाम स्थापित करता रहा है। इस अवसर पर आचार्य चंद्रकांत द्विवेदी, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदाकांत, सचिव दिवाकर त्रिपाठी, शक्ति सिंह, अतुल तिवारी एवं हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद थे।

    #बाबा नीम करौरी महाराज #हनुमान सेतु मंदिर
    Shagun

    Keep Reading

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    June 22, 2026
    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    June 21, 2026
    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    June 21, 2026
    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    June 21, 2026

    जिन्हें हम बचपन में विलेन समझते थे, वही हमारे जीवन के सबसे बड़े हीरो निकले: फादर्स डे पर Pocket FM की खास पेशकश ‘The Villain Who Raised Me’

    June 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading