Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म

    अदभुत है जगत के पालनहार, श्याम बाबा का दरबार

    By February 17, 2018Updated:February 17, 2018 धर्म No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 713

    श्री श्याम निशानोत्सव में हुआ भजन एवं संकीर्तन तथा शोभा यात्रा 

    स्वर्णिम नौका पर सवार लीले के असवार

    लखनऊ, 17 फरवरी। हजारों श्याम भक्तों से खचाखच भरा हुआ भव्य पण्डाल स्वर्णिम रोशनी से चमचमाता 24 फिट ऊचा व 72 फिट चैड़ा अलौकि दबार मध्य में बाबा का अद्भ्ठाुत व नपयनाभिराम श्रृंगार, रंग-बिरंगी ध्वजाएँ यह सुन्दर नजारा है महाराजा अग्रसेन पार्क, तिलक नगर में चल रहे श्री श्याम निशानोंत्सव कार्यक्रम का।

    मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस बार श्याम बाबा का दरबार अदभुत है। इस बार लगभग 72 फिट लम्बी नौका बनाई गई है जिसके ऊपर बाबा श्याम का अदभुत नयनाभिराम दरबार सजाय गया है। देखने से ऐसा लगता है जैसे कि पूरे दरबार में सोने का पत्तर चढ़ा दिया गया है। इस बार खाटू श्याम जी, राजस्थान के भी बाबा श्याम की चौखट को चांदी के पत्र के ऊपर सोने की पालिश करी गई है, उसी प्रकार लखनऊ के श्याम ज्योत मण्डल द्वारा बाबा का दरबार व नौका को भी थार्माकोल व जरी, गोटा, नग, जवाहरात से सजाकर पूर्णतया स्वर्णिम आभा लिये स्वर्ण नौका का रूप दिया गया है। एलईडी लाईटों, देशी-विदेशी फूलों से बाबा का दरबार कलकत्ता के विख्यात आसीम द्वारा बनाया गया है। दरबार में रत्नों पर जैसे ही रंग – बिरंगी रोशनी पड़ती है तो पूरा दरबार अदभुत एवं अनोखा सा लगता है। दरबार के मध्य में बाबा श्याम की छवि पर से अपने नयन हटाने की इच्छा ही नहीं करती है।

    इस वर्ष पाण्डाल का कार्य पिछले 25 वर्षो से बाबा की सेवा कर रहे बाबा के सेवक कपूर मित्तल, मित्तल टेन्ट द्वारा कराया गया है। कार्यक्रम का प्रारम्भ 17 जनवरी को प्रातः 9 बजे बाबा श्याम जी की आरती से किया गया। तत्पश्चात मण्डल के सदस्यों एवं राजश्री म्युजिकल ग्रुप द्वारा बाबा की वन्दना की गई। उसके पश्चात कोलकाता से पधारे श्याम जगत के सितारे संजय शर्मा जी द्वारा बाबा का अखण्ड ज्योत पाठ किया गया। इसके साथ ही कोलकाता से आयी तूलिका एण्ड ग्रुप के द्वारा नृत्य नाटिका पूरे ज्योत पाठ के पर्यन्त चलती रही। लगभग 251 महिलाओं द्वारा ज्योत पाठ करा गया। पूरे पाठ के समय कई बार ऐसा प्रतीत हुआ कि मानो श्याम बाबा स्वयं प्रकट होकर भक्तों को आर्शीवाद दे रहे हैं। उनकी कृपा साक्षात बरसती हुई प्रतीत हुई। कई बार तो भक्त मस्ती से नाचने गाने लगे।

    बाबा के शीश दान के वर्णन के समय भक्तों की आंखों में आंसू आ गये और सभी मिलकर ‘‘शीश के दानी की जय’, ‘हारे के सहारे की जय’ बोलने लगे। इसके पश्चात 7 बजे कोलकाता से आई नेहा सिंह ने अपनी सुमधुर आवाज में बाबा के भजन सुनाने शुरू किये। तत्पश्चात कोलकाता से आये श्याम जगत के मशहूर श्याम भजन गायक श्री राज पारिख ने अपने भजन प्रस्तुत किये।
    अब ना, प्यारे वक्त है आराम का
    एवं
    खाटू का तोरण द्वार बैकुण्ठ से कम नहीं
    तथा मुम्बई से विशेष रूप से पधारे श्री विश्वास राय के मंच पर उतरते ही खाटू नरेश की जय, तीन बाणधारी की जय के जयकारे लगने लगे।
    श्याम दिवाने, श्याम के नाम की ऐसी महफिल सजाई, मजा आ गया,
    एवं
    खाटू जाने की वजह तुम हो,
    इत्यादि भजनों के अलावा मारवाड़ी राजस्थानी व दुर्गा माॅ के, शिव जी, हनुमान जी के भजन उन्होंने खूब भाव के साथ सुनायें भक्त तो एकटक होकर उनकी सुमधुर वाणी से भजनों का आनन्द देर राज तक लेते रहे। इसके पश्चात समस्त भक्तों के बीच ब्रज की पुष्प होली खेली गयी, कुन्तलों फूलों से खेली गयी होली से सम्पूर्ण परिसर फूलों की खुशबू से भर गया। मण्डल द्वारा बड ़ी ही सहजता से महिलाओं व पुरूषों के अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गयी थी जिससे अनुशासनहीनता व अभद्रता से बचाव रखा जा सके। कार्यक्रम का समापन श्याम प्रभु की महाआरती से किया गया इसके पश्चात भक्तों को कुन्तलों बने छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया।

    मण्डल केे पदाधिकारी जितेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि आज प्रातः 9 बजे श्याम प्रमुख की सतरंगी ध्वजा यात्रा निकाली जायेगी जो कि तिलक नगर पार्क से प्रारम्भ होकर रामनगर, शास्त्री नगर, रकाबगंज, पाण्डेयगंज, रानीगंज, गणेशगंज व नाका हिण्डोला होते हुए चारबाग हनुमान मन्दिर पर विश्राम होगी। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रंग बिरंगी ध्वजाएं हाथी, घोेड़े, ऊँट व भगवानों की सुन्दर झांकी सजी हुई बग्घी व श्याम प्रभु का रथ भी कोलकाता के कारीगरों द्वारा बनाया जायेगा जिससे श्याम प्रभु के सुन्दर स्वरूप का दर्शन किया जा सके।

    Keep Reading

    Chowk Santoshi Mata Temple is the center of faith and belief

    आस्था और विश्वास का केन्द्र है चौक सन्तोषी माता मन्दिर

    Mother Poorvi Devi fulfills everyone's wishes.

    सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं माँ पूर्वी देवी

    नश्वर शरीर में ही आकार लेती शाश्वत चेतना!

    The Clarion Call of the Shri Ram Hanumat Mahotsav: A Peerless Confluence of Devotion and Blessings

    श्रीराम हनुमत महोत्सव का शंखनाद: भक्ति और आशीर्वाद का अनुपम संगम

    At the Bandi Devi Temple, locks and keys are offered, not prasad.

    बन्दी देवी मन्दिर में प्रसाद नहीं बल्कि चढ़ाये जाते है ताला-चाबी

    Uncontrolled flow of speech destroys relationships - Ashutosh Rana

    वाणी का अनियंत्रित प्रवाह संबंधों को मिटा देता है – आशुतोष राना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

    May 25, 2026
    K.C. Bokadia’s ‘Teesri Begum’: A Fierce Revolt by Three Wives!

    के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: तीन पत्नियों की जोरदार बगावत!

    May 24, 2026
    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    May 24, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    May 23, 2026
    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    May 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading