Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    तो यह अपराध नहीं माना जाता

    By December 19, 2018 Short Inspirational No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 702

    पांचों पांडवों की एक ही पत्नी थी द्रौपदी। महर्षि व्यास की आज्ञा से पांचों भाइयों के बीच नियम बनाया गया था कि जब एक भाई द्रौपदी के साथ होगा, तब दूसरा वहां नहीं जाएगा। एक बार की बात है। युधिष्ठिर द्रौपदी के साथ कक्ष में विश्राम कर रहे थे। बाहर बैठे अर्जुन को एक ब्राह्मण की करुण पुकार सुनाई दी। कुछ लुटेरे उस ब्राह्मण का गोधन लूटकर भाग रहे थे। ब्राह्मण ने अर्जुन से सहायता मांगी। अर्जुन असमंजस में पड़ गए।

    वह सोचने लगे कि ब्राह्मण की किस प्रकार मदद की जाए? दुविधा यह थी कि उनका गांडीव उसी कक्ष में रखा था, जहां युधिष्ठिर और द्रौपदी विश्राम कर रहे थे। लुटेरे हर पल दृष्टि से दूर होते जा रहे थे। अर्जुन ने अंततः नियम के विपरीत उस कक्ष का द्वार धीरे से सरकाया, जहां युधिष्ठर और द्रौपदी बैठे थे। वह कक्ष में रखे अपने धनुष-बाण लेकर निकल आए। लुटेरों का पीछा करके वह ब्राम्हण का गोधन उनसे छीन लाए और ब्राह्मण को वापस लौटाया।

    इसके बाद अर्जुन फिर युधिष्ठिर के पास पहुंचे और नियम भंग करने की सूचना देते हुए पूर्व निर्धारित दंडस्वरूप अपने लिए 12 वर्ष के राज्य निर्वासन की अनुमति मांगी। युधिष्ठिर अत्यंत व्यथित हो उठे।

    उन्होंने अर्जुन से कहा, ‘हे अर्जुन! माना कि तुमने नियम तोड़ा है, लेकिन अपने स्वार्थ के लिए नहीं, अपितु परोपकार के लिए ऐसा किया। ब्राम्हण के गोधन की रक्षा कर तुमने मुझे प्रजा से मिलने वाले अपयश से बचाया है। यदि परोपकार के लिए नियम शिथिल करना पड़े तो भी अपराध नहीं है, बल्कि श्रेष्ठ कार्य है। तुम दंड के नहीं, यश के पात्र हो।’ अतः परोपकार के लिए या किसी की रक्षा के लिए और अच्छे कार्य के लिए कभी भी नियम को भंग करना पड़ जाए तो ऐसा अवश्य करना चाहिए क्योंकि यह अपराध नहीं माना जाता।

    Keep Reading

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    October 15, 2026
    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    October 14, 2026

    IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए, पोस्टर और सूचना पुस्तिका लॉन्च की

    October 14, 2026
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading