Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    राम राज्‍य से होगी विश्‍वगुरु के रूप में भारत की पुनर्स्‍थापना

    By March 12, 2019 Short Inspirational No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 557

    इंदौर में ‘रामराज्‍य-एक नये भारत का निर्माण कार्यक्रम’ संपन्‍न हुआ

    इंदौर 12 मार्च, 2019 : इंदौर के अभय प्रशाल में सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया, जिसमें उर्जा गुरु अरिहंत ऋषि जी ने ‘रामराज्‍य- एक नये भारत का निर्माण कार्यक्रम’ विषय पर सभा को सम्‍बोधित किया। यह कार्यक्रम लाभ मंडपम, अभय प्रशाल, 10 रेस कोर्स रोड, न्‍यू पलासिया, इंदौर (मध्‍य प्रदेश) में कल 11 मार्च 2019, सोमवार को 2 बजे से आयोजित किया गया, जिसमें शहर के गणमान्‍य लोग उपस्‍थित रहे। उर्जा गुरु अरिहंत ऋषि जी ने लोगों को रामराज्‍य मिशन से भारत और विश्‍व को जोड़ने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में सभा को सम्‍बोधित करते हुए उर्जा गुरु अरिहंत ऋषि जी ने कहा कि “ रामराज्‍य से ही भारत और विश्‍व में अमन और शांति आएगी, और रामराज्‍य की संकल्‍पना से ही भारत पुन: विश्‍वगुरु बनेगा। यह एक ऐसा राम राज्‍य होगा जो वसुधैव कुटुम्‍कम की बात करेगा। इस राम राज्‍य में भारत में धर्म के संरक्षण, संस्‍कृति के संवर्धन और हिन्दुत्‍व के जागरण के लिए, संत समाज और साधारण जन के बीच आपसी तालमेल आवश्‍यक है। यह एक ऐसा रामराज्‍य होगा, जहाँ आतंकवाद की बात न होती हो, जहाँ हिन्‍दू संस्‍कृति का संवर्धन होता हो, जहाँ किसान और जवान दोनों मिलकर भारत माता की सेवा में तन,मन और धन से लगे हों और जहाँ आम जनता और राजनेताओं में समन्‍वय के भाव पैदा होते हों।

    इस रामराज्‍य में लोग रामचरित मानस, बुद्ध, महावीर और कृष्‍ण का अनुसरण करेंगे, न कि पाश्‍चात्य संस्‍कृति को अपनायेंगे, और यह रामराज्‍य ऐसा हो, जहाँ विज्ञान, गणित जैसे विषयों की पुनर्स्‍थापना होती हो, साथ ही यह अन्‍य विषयों को छूता हो।”

    आयोजक समिति ने बताया कि “यह कार्यक्रम राम और रामराज्य की अवधारणा पर केन्द्रित है। राम भारतीय संस्कृति के केन्द्र में स्थित भारत के आदर्श हैं, और रामराज्य की परिकल्पना हजारों साल पहले की है। रामराज्य की परिकल्पना महात्मा गांधी ने भी की थी। रामराज्य में सबकी मर्यादा, अस्मिता की रक्षा होती है और सभी का समावेश होता है। राम हमारी संस्कृ‍ति में रचे-बसे हैं, राम का व्य्क्तित्व विराट है और उनका नाम इंडोनेशिया, मलेशिया, कम्बोसडिया तक फैला हुआ है, और रामराज्य् एक आदर्श राज्य और आदर्श सत्ता का प्रतीक है। राम के जीवन से हम कुशलता के साथ मैनेजमेंट करना, मोटिवेट करना और गलत का विरोध करना सीख सकते हैं।”

    इस अवसर पर शामिल मुख्‍य अतिथियों में, दिव्‍य महर्षि महामनाचार्य श्री कुशाग्रनंदी जी गुरुवर्य, श्री चंपतराय जी, श्री जितेन्‍द्रनंद सरस्‍वती जी, श्री राहुल वाळंज जी उपस्‍थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जिसमें देशभक्‍ति गीतों की प्रस्‍तुति हुई। उर्जा गुरु अरिहंत ऋषि जी के सम्‍बोधन के बाद, उपस्‍थित श्रोताओं से संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्म, समाज उत्‍थान, और राजनीति आदि विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें संत, नागरिक और समाज के विभिन्‍न वर्गों के लोग भाग लिया।

    Keep Reading

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Do you know why the Kanwar Yatra is undertaken and what its history is?

    क्या आप जानते हैं कांवड़ यात्रा क्यों की जाती है और क्या है इसका इतिहास

    हनुमान मंदिर से लौटते समय रास्ता क्यों बदलते हैं लोग?

    सावन की वापसी और धान के पौधे

    CM Yogi visited the shrines of Baba Vishwanath and Kaal Bhairav ​​on the first day of Shravan.

    श्रावण के पहले दिन बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार में पहुंचे CM योगी

    Lucknow: 18th Sapadalaksh Rudrabhishek started with the chanting of Har Har Mahadev.

    लखनऊ: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शुरू हुआ 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    August 10, 2026
    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    August 10, 2026
    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    August 9, 2026
    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    August 9, 2026

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading